फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   A young man died after being hit by a JCB; the driver fled the scene.

Kurukshetra News: जेसीबी की टक्कर से युवक की मौत चालक मौके से भागा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
A young man died after being hit by a JCB; the driver fled the scene.
शाहाबाद। साहा पुल के पास मंगलवार को तेज रफ्तार जेसीबी ने एक बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी बाइक सवार 34 वर्षीय युवक उछल कर सड़क पर जा गिरा, जिससे उसको गंभीर चोटें आई और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान जैनपुर गांव के रहने वाले त्रिलोचन सिंह के रूप में हुई है। वह पेशे से हलवाई था। पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई गुरमीत सिंह के बयान पर थाना शाहाबाद में अज्ञात जेसीबी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गुरमीत सिंह ने पुलिस को बताया कि दोनों भाई शाहाबाद में एक शादी समारोह में हलवाई का काम करके शाम करीब 5:30 बजे अपनी-अपनी बाइक से जैनपुर लौट रहे थे। त्रिलोचन सिंह आगे चल रहा था। साहा पुल से कुछ दूरी पर पेट्रोल पंप के पास तेज गति से आ रही पीली जेसीबी ने अचानक साइड काटते हुए त्रिलोचन की बाइक में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह बाइक सहित सड़क पर जा गिरा और उसके सिर व चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। राहगीरों की मदद से घायल को तुरंत पास के एक निजी मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में ले जाया गया लेकिन उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। जेसीबी चालक वाहन सहित मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed