फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   A young man consumed poison under suspicious circumstances

Kurukshetra News: संदिग्ध परिस्थतियों में युवक ने खाया जहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 May 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
A young man consumed poison under suspicious circumstances
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। एक युवक ने संदिग्ध परिस्थिति में जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान दबखेड़ी गांव निवासी सेवा सिंह के रूप में हुई है।
मृतक ने जहर खाने के बाद उपचार के दौरान एक वीडियो भी बनाया, जिसमें वह अपनी भाभी पर झूठा मुकदमा दर्ज करवाने का आरोप लगा रहा है। मृतक के परिजनों ने भाभी सहित उसके माता-पिता पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

मृतक के पिता धर्मपाल ने दर्ज शिकायत में आरोप लगाते हुए कहा कि सेवा सिंह की भाभी ने उसके पूरे परिवार को परेशान किया हुआ था और पुलिस में भी झूठी शिकायतें दीं थी, जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मृतक के बड़े भाई चरण सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी वर्ष 2022 से अपने मायके में रह रही है। इसके बाद से लगातार वह उसके पूरे परिवार को परेशान कर रही है। सेवा सिंह अपनी भाभी के द्वारा दर्ज झूठी शिकायत से मानसिक रूप से परेशान हो गया था। शुक्रवार को सेवा सिंह के पास किसी शिकायत को लेकर थाना से फोन आया था, जिसके बाद से वह परेशान चल रहा था। इसी बीच उसने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सेवा सिंह ने मरने से पहले उपचार के दौरान अस्पताल में वीडियो बनाकर बयान भी दिया है कि उसने अपनी भाभी से तंग आकर यह कदम उठाया है।

करवाया था पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज, मिली क्लीन चीट ःसेवा सिंह के परिजनों ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी भाभी शादी के बाद से ही उसे परेशान करने लगी थी, उसने सेवा सिंह पर पहले भी कई बार झूठा मामला दर्ज करवाया था। इतना ही नहीं भाभी ने मृतक देवर पर पोक्सो एक्ट के तहत भी एक मामला दर्ज करवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed