फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   A young man caught with opium

Kurukshetra News: अफीम के साथ एक युवक काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
A young man caught with opium
कुरुक्षेत्र। एंटी नारकोटिक्स सेल ने एक युवक को 60 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी विशाल निवासी गीता कॉलोनी शाहाबाद अफीम बेचने की फिराक में घूम रहा था। एएनसी के प्रभारी सुरेंद्र पाल ने बताया कि उनकी टीम शाहाबाद-बाबैन पुल के नीचे गश्त कर रही थी तभी पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि विशाल अफीम बेचने का धंधा करता है। आज भी वह अफीम की सप्लाई के लिए निजी स्कूल शाहाबाद के आसपास घूम रहा है। पुलिस टीम ने स्कूल के पास पहुंचकर शहर की तरफ जाने वाली सड़क पर नाकाबंदी कर निगरानी शुरू कर दी। कुछ देर बाद बराड़ा रोड की तरफ से एक युवक पैदल आता दिखाई दिया, जिसे टीम ने शक के आधार पर काबू कर उससे पूछताछ की। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 60 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना शाहाबाद में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। अदालत के आदेश से आरोपी को कारागार भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed