फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   A young man arrested with a country-made pistol

Kurukshetra News: देसी कट्टे के साथ एक युवक गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
A young man arrested with a country-made pistol
कुरुक्षेत्र। सीआईए-दो ने एक युवक को देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी संदीप उर्फ पालु निवासी गांधी नगर ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, मगर टीम ने उसे दबोच लिया। करीब एक महीना पहले संदीप ने गांधी नगर में लड़ाई-झगड़े में फायरिंग कर दी थी। सीआईए-दो के प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि उनकी टीम मोहन नगर पुल के नजदीक हनुमान मंदिर के करीब गश्त कर रही थी। तभी टीम को गुप्त सूचना मिली कि संदीप उर्फ पालु देसी कट्टा लेकर कीर्ति नगर में पुलिया पर किसी का इंतजार कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो पुलिस पर बैठा एक युवक भागने लगा। शक होने पर टीम ने उसे काबू कर पूछताछ की। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक देसी कट्टा बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना कृष्णा गेट में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन



आरोपी को भेज दिया जेल : सीआईए-दो के प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि गत माह आरोपी ने गांधी नगर में हुए एक लड़ाई-झगड़े में फायरिंग कर दी थी। उसके बाद से आरोपी फरार चल रहा था। अदालत के आदेश से आरोपी को कारागार भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed