Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   A venue of faith will be set up today at Brahm Sarovar for the worship of Chhathi Maiya.

Kurukshetra News: छठी मैया की आराधना को ब्रह्मसरोवर पर आज सजेगा आस्था का दरबार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
A venue of faith will be set up today at Brahm Sarovar for the worship of Chhathi Maiya.
कुरुक्षेत्र। सरोवर परिसर में दुकान पर आए पूरी को डिजाइनदार आकार देने वाले लकड़ी के विशेष सांचे।
कुरुक्षेत्र। लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ को लेकर धर्मनगरी में श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है। रविवार को ब्रह्मसरोवर के तट पर छठ पूजा के अवसर पर आस्था का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। पर्व की तैयारी के लिए शनिवार को ब्रह्मसरोवर परिसर में दिनभर चहल-पहल रही। छठ पूजा की सामग्री खरीदने के लिए दुकानों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। किसी ने बांस के सूप और टोकरी खरीदी तो कोई नारियल, गन्ना, फल और अन्य पूजन सामग्री जुटाने में लगा रहा।
विज्ञापन

ब्रह्मसरोवर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए टेंट लगाए गए हैं वहीं, शाम के आयोजन को देखते हुए लाइटों की व्यवस्था करने में कारीगर जुटे रहे। रविवार को पूर्वांचल के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। व्रती शाम को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर छठी मैया की पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद सोमवार सुबह करीब साढ़े छह बजे उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया जाएगा। इसी के साथ 36 घंटे के निर्जला व्रत का पारण होगा।
विज्ञापन

छठ पूजा में सूप और टोकरी का विशेष महत्व है। श्रद्धालु बांस अथवा पीतल के सूप में सिंदूर, सुपारी, पान का पत्ता, धूप, नारियल, टाब, संतरा, सेब और गन्ना सहित विभिन्न पूजन सामग्री सजाकर सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित करते हैं। मान्यता के अनुसार छठ पर्व में डूबते और उगते सूर्य की उपासना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बांस के सूप को पवित्रता और परंपरा का प्रतीक मानते हैं श्रद्धालु : पंकज
दुकान संचालक पंकज कौशल ने बताया कि छठ पूजा के लिए श्रद्धालु विभिन्न प्रकार की पूजन सामग्री खरीद रहे हैं। पूजा में इस्तेमाल होने वाली छोटी-बड़ी वस्तुओं की कीमत 10 से 400 रुपये तक है। इनकी कीमत आकार और सामग्री के अनुसार तय की गई है। बाजार में पीतल के सूप भी उपलब्ध हैं, लेकिन बांस के सूप को पवित्रता, प्रकृति और परंपरा का प्रतीक माना जाता है। उन्होंने बताया कि रविवार शाम चार बजे के बाद घाटों पर पूजा की तैयारियां और गतिविधियां तेज हो जाएंगी।

बिहार से मंगवाया छठ पूजा में इस्तेमाल होने वाला सूथनी फल
बिहार के अररिया जिले से आए मुनचुन ने बताया कि छठी मैया के प्रति श्रद्धालुओं में गहरी आस्था है। मान्यता है कि सच्चे मन से पूजा-अर्चना और मन्नत मांगने पर छठी मैया मनोकामनाएं पूरी करती हैं। विशेष रूप से संतान प्राप्ति और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए श्रद्धालु व्रत रखते हैं। वहीं, शिवकुमार ने बताया कि छठ पूजा में इस्तेमाल होने वाला सूथनी फल बिहार से मंगवाया गया है। बिहार के सहरसा जिले के महिषी प्रखंड के बीरगांव से पहुंचे मिथिलेश पासवान ने भी पर्व की परंपराओं और धार्मिक महत्व के बारे में जानकारी साझा की।

घाटों पर गंदगी और गंदे पानी को लेकर श्रद्धालुओं ने जताई चिंता
ब्रह्मसरोवर पर छठ पूजा की तैयारियों के बीच घाटों के आसपास सफाई व्यवस्था और पानी की स्वच्छता को लेकर श्रद्धालुओं ने चिंता जताई। श्रद्धालुओं के अनुसार, कुछ स्थानों पर गंदगी फैली हुई है तो कहीं सरोवर के पानी में पॉलिथीन उतराती दिखाई दे रही है। पूर्वांचल से आए रंजन और अलकेश सहित अन्य श्रद्धालुओं ने कहा कि इसी सरोवर में स्नान करने के साथ सूर्यदेव को अर्घ्य देकर पूजा-अर्चना की जाएगी। ऐसे में पूजा से पहले घाटों और आसपास के क्षेत्र की समुचित सफाई करवाई जानी चाहिए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।



छठी मैया मां दुर्गा का स्वरूप, मनोकामना पूर्ण करने वाली बच्चों की रक्षक
छठ पर्व भगवान सूर्य और छठी मैया की उपासना का महापर्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार सूर्यदेव को जीवन, ऊर्जा और आरोग्य का स्रोत माना जाता है। छठी मैया से संतान की सुख-समृद्धि, परिवार की खुशहाली और मनोकामनाओं की पूर्ति की प्रार्थना की जाती है। छठी मैया हिंदू धर्म में संतान की रक्षा, अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करने वाली देवी हैं। पौराणिक मान्यता के तहत छठी मैया भगवान सूर्य की बहन और ब्रह्मा जी की मानस पुत्री मानी जाती हैं। देवी भागवत पुराण के अनुसार प्रकृति के छठे अंश से प्रकट होने के कारण इनका नाम षष्ठी पड़ा, जो बाद में छठी मैया के रूप में प्रसिद्ध हुआ। इन्हें मां दुर्गा का ही एक स्वरूप माना गया है, जो बच्चों की देखभाल और उनकी रक्षा करती हैं। इस पर्व में व्रती कठिन नियमों का पालन करते हुए करीब 36 घंटे तक निर्जला उपवास रखते हैं। डूबते और उगते दोनों सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। यह परंपरा प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, अनुशासन, पवित्रता और लोक आस्था का संदेश देती है।

कुरुक्षेत्र। सरोवर परिसर में दुकान पर आए पूरी को डिजाइनदार आकार देने वाले लकड़ी के विशेष सांचे।

कुरुक्षेत्र। सरोवर परिसर में दुकान पर आए पूरी को डिजाइनदार आकार देने वाले लकड़ी के विशेष सांचे।

कुरुक्षेत्र। सरोवर परिसर में दुकान पर आए पूरी को डिजाइनदार आकार देने वाले लकड़ी के विशेष सांचे।

कुरुक्षेत्र। सरोवर परिसर में दुकान पर आए पूरी को डिजाइनदार आकार देने वाले लकड़ी के विशेष सांचे।

कुरुक्षेत्र। सरोवर परिसर में दुकान पर आए पूरी को डिजाइनदार आकार देने वाले लकड़ी के विशेष सांचे।

कुरुक्षेत्र। सरोवर परिसर में दुकान पर आए पूरी को डिजाइनदार आकार देने वाले लकड़ी के विशेष सांचे।

कुरुक्षेत्र। सरोवर परिसर में दुकान पर आए पूरी को डिजाइनदार आकार देने वाले लकड़ी के विशेष सांचे।

कुरुक्षेत्र। सरोवर परिसर में दुकान पर आए पूरी को डिजाइनदार आकार देने वाले लकड़ी के विशेष सांचे।

कुरुक्षेत्र। सरोवर परिसर में दुकान पर आए पूरी को डिजाइनदार आकार देने वाले लकड़ी के विशेष सांचे।

कुरुक्षेत्र। सरोवर परिसर में दुकान पर आए पूरी को डिजाइनदार आकार देने वाले लकड़ी के विशेष सांचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed