Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   A unique confluence of tradition and faith was seen in Ratnavali

Kurukshetra News: रत्नावली में परंपरा और आस्था का दिखा अनोखा संगम

Fri, 31 Oct 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Fri, 31 Oct 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
A unique confluence of tradition and faith was seen in Ratnavali
कुरुक्षेत्र। फुलझड़ी बनाती प्रतिभागी छात्राएं। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में चल रहे रत्नावली महोत्सव में लोक कला सांझी खास आकर्षण का केंद्र बन गई है। मिट्टी, गोबर और रूई से बनाई गई यह पारंपरिक कला धार्मिक आस्था, ग्रामीण सौंदर्य और सांस्कृतिक विरासत का अनूठा उदाहरण है।

युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक प्रो. विवेक चावला ने बताया कि सांझी कला को पुनर्जीवित करने का प्रयास किया जा रहा है। इस कला को पहली बार प्रतियोगिता के रूप में शामिल किया गया जिसमें छात्रों ने सांझी, बोहिया, पीढ़ा, फुलझड़ी सहित कई ग्रामीण कलाकृतियां बनाकर दर्शकों को हरियाणा की असल खुशबू से भर दिया। जनसंचार विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने कहा कि आज के आधुनिक युग में शहरों में सांझी धीरे-धीरे लुप्त हो रही है लेकिन ग्रामीण क्षेत्र आज भी इस परंपरा को संजोए हुए हैं। नवरात्रों के दौरान बनाई जाने वाली सांझी माता को देवी पार्वती का स्वरूप माना जाता है और विजयादशमी पर इसका विसर्जन किया जाता है।
विज्ञापन


ज्ञान भारती कॉलेज इंद्री की टीम ने मिट्टी व गोबर से अनोखी सांझी तैयार कर सबका ध्यान खींचा। उनकी छात्राओं ने इंडी, पीढ़ा, हुक्का व बिंदरवाल भी प्रदर्शित किए। गवर्नमेंट कॉलेज जींद की छात्रा मोनिका ने कहा कि ग्रामीण समाज आज भी सांझी की पूजा को गौरव की परंपरा मानता है। रत्नावली महोत्सव ने सिद्ध किया कि आधुनिकता के दौर में भी अगर संकल्प हो तो लोक परंपराओं को नया जीवन दिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमाना आया नई नवेली बहुओं का... गीत से बांधा समा
- समूह गीत प्रतियोगिता में हरियाणा की रीत-रसम, बोली और लोकधुनों की बिखरी छटा

कुरुक्षेत्र। रत्नावली महोत्सव के तीसरे दिन हरियाणवी समूह गीत प्रतियोगिता में लोक संस्कृति की सुगंध हवा में घुल गई। जमाना आया नई नवेली बहुओं का... और तीजा का त्योहार सै आया... जैसे गीतों ने सभागार में पुरानी यादों को ताजा कर दिया।


प्रदेशभर के संस्थानों ने हरियाणा की रीत-रिवाज, त्योहार, रहन-सहन और ग्रामीण हास्य-ठिठोली को सुरों में पिरोकर प्रस्तुत किया। श्री विश्वकर्मा स्किल यूनिवर्सिटी पलवल ने सारा भारत घूम लिया, ना पाया ऐसा ठिकाना गीत से हरियाणा की महिमा गाई। गुरु तेग बहादुर कॉलेज नारायणगढ़ ने वर्षा ऋतु पर आधारित गीत से तालियां बटोरी। कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की टीम ने तीज पर्व को जीवंत किया। गीतों में हरियाणवी बोली की मिठास झलकी और विवि की ओर से हरियाणवी को भाषा बनाने के प्रयास को नई ऊर्जा मिली। कार्यक्रम ने यह साबित किया कि हरियाणा का लोकगीत केवल मनोरंजन नहीं बल्कि जीवन दर्शन, संस्कार और सामाजिक मूल्यों का दर्पण है।

ढोल-बीन की थिरकन पर झूमे लोग
कुरुक्षेत्र। आरके सदन में आयोजित हरियाणवी लोक वाद्य एकल प्रतियोगिता में बीन, ढोलक, सारंगी और नगाड़े की धुनों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज की प्रस्तुति से शुरुआत हुई और फिर एक के बाद एक प्रस्तुतियों ने माहौल जीवंत कर दिया। कुवि, सीआरएसयू जींद, एसयूएस कॉलेज मटकमाजरी, विश्वकर्मा स्किल यूनिवर्सिटी, तरावड़ी और नारायणगढ़ कॉलेजों ने बीन-ढोलक के तालों से देसी रंग बिखेरा। वाद्यों की धुन सुनकर दर्शक झूम उठे और सभागार तालियों से गूंज उठा। इस प्रतियोगिता ने सिद्ध किया कि आधुनिक वाद्यों के बीच भी पारंपरिक साजों का जादू कम नहीं हुआ। वहीं मोनो एक्टिंग और वन-एक्ट प्ले में कलाकारों ने समाज का आईना दिखाया। मोनो एक्टिंग में कैथल कॉलेज ने बेटियों पर अत्याचार, पलवल ने इंटरनेट के नशे, मुलाना विश्वविद्यालय ने माता-पिता के सम्मान को थीम बनाया। वन-एक्ट प्ले में कोल्हापुर, पानीपत, कैथल और जींद कॉलेजों ने नशा-मुक्ति, सामाजिक जागरूकता और पारिवारिक मूल्यों पर प्रभावी संदेश दिया। संवादों और अभिव्यक्ति ने दर्शकों को भावुक भी किया और सोचने पर मजबूर भी।

कुरुक्षेत्र। फुलझड़ी बनाती प्रतिभागी छात्राएं। संवाद

कुरुक्षेत्र। फुलझड़ी बनाती प्रतिभागी छात्राएं। संवाद

कुरुक्षेत्र। फुलझड़ी बनाती प्रतिभागी छात्राएं। संवाद

कुरुक्षेत्र। फुलझड़ी बनाती प्रतिभागी छात्राएं। संवाद

कुरुक्षेत्र। फुलझड़ी बनाती प्रतिभागी छात्राएं। संवाद

कुरुक्षेत्र। फुलझड़ी बनाती प्रतिभागी छात्राएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed