फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   A three year old girl from Darrakheda died due to dengue.

Kurukshetra News: डेंगू से ही हुई थी दर्राखेड़ा की तीन साल की बच्ची की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
A three year old girl from Darrakheda died due to dengue.
कुरुक्षेत्र। दर्राखेड़ा की रहने वाली तीन साल की बच्ची की मौत डेंगू की वजह से हुई। इस बात की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग की ऑडिट कमेटी की बैठक में हुई है। कमेटी ने पीजीआई चंडीगढ़ से आई रिपोर्ट के आधार पर फैसला लिया है। हालांकि डेंगू बुलेटिन में इस मौत को शामिल नहीं किया गया। आज शनिवार को विभाग इसे बुलेटिन में शामिल कर सकता है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक 28 नवंबर को बच्ची ने चंडीगढ़ पीजीआई में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। बच्ची को 12 नवंबर को बुखार आया था जिसके बाद परिजन उसे शहर के एक क्लीनिक ले गए थे। यहां उसका डेंगू रेपिड टेस्ट किया गया, मगर रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। उसके बाद बच्ची की हालत में सुधार नहीं हुआ तो उसे शहर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, मगर बच्ची की हालत ज्यादा बिगड़ने पर परिजन उसे 16 नवंबर को चंडीगढ़ पीजीआई ले गए थे।
विज्ञापन

यहां पर उसकी हालत को देखते हुए आईसीयू में दाखिल कर लिया गया। अगले ही दिन उसका डेंगू टेस्ट किया गया जिसकी रिपोर्ट पाॅजिटिव आई थी। पीजीआई प्रशासन ने मामले की सूचना जिला स्वास्थ्य विभाग को भेजी थी। कुछ दिन में बच्ची की हालत सुधरने लगी तो उसे दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया, मगर 28 नवंबर को बच्ची की हालत बिगड़ गई थी। उपचार के दौरान बच्ची ने चंडीगढ़ पीजीआई में दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



पांच चिकनगुनिया संदिग्ध मरीज मिले
जिले में शुक्रवार को चिकनगुनिया के पांच संदिग्ध मरीज सामने आए जिनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। विभाग के मुताबिक अब तक डेंगू के 282 मरीज पॉजिटिव मिल चुके हैं। सभी मरीज रिकवर हो चुके हैं। चिकनगुनिया संदिग्ध 27 मरीजों में तीन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। ये मरीज भी रिकवर हो चुके हैं।



डेंगू से हुई बच्ची की मौत : डाॅ. प्रदीप
जिला मलेरिया नोडल अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि बच्ची की मौत डेंगू से हुई है। पीजीआई में ही उसका डेंगू टेस्ट किया गया था और बच्ची ने पीजीआई में ही उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। शुक्रवार को पीजीआई की रिपोर्ट के आधार पर ऑडिट कमेटी ने बच्ची की मौत को डेंगू से होना माना है। जल्द इसे बुलेटिन में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed