{"_id":"68938132a00c59a8aa0d8a89","slug":"a-three-year-old-child-died-due-to-snake-bite-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: सांप के काटने से तीन साल के बच्चे की मौत, नाजुक हालत में पिता अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: सांप के काटने से तीन साल के बच्चे की मौत, नाजुक हालत में पिता अस्पताल में भर्ती
Wed, 06 Aug 2025 09:52 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Wed, 06 Aug 2025 09:52 PM IST
सार
कॉमन क्रेट प्रजाति के सांप ने पिता पुत्र को डस लिया जिससे तीन साल के बच्चे की मौत हो गई और पिता का शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
सांप ने पिता पुत्र को काटा
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
कॉमन क्रेट प्रजाति के सांप ने पिता पुत्र को डस लिया जिससे तीन साल के बच्चे की मौत हो गई और पिता का शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पिता की हालत भी नाजुक बनी हुई है। दोनों एक साथ सो रहे थे। पुलिस ने इत्तेफाकिया रिपोर्ट दर्ज की है। मृतक बच्चे की पहचान झारखंड के गोड्डा जिले लाल बगीचा के रहने वाले कबीर के रूप में हुई है, जो हाल में लुखी गांव में अपने परिवार के साथ रह रहा था।
मंगलवार की रात कबीर अपने पिता राजेश कुमार के साथ सो रहा था। इस दौरान देर रात उनके घर में घुसे करीब चार फुट लंबे कॉमन करैत सांप ने डस लिया। सुबह दोनों नहीं उठे तो परिजनों ने उनको उठाने की कोशिश की, मगर दोनों बेसुध पड़े थे। दोनों को तुरंत जिला नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने कबीर को मृत घोषित कर दिया। सांप की डसने की बात परिजनों को पता चली तो उन्होंने कमरे में सांप को तलाश किया। ग्रामीणों ने सांप को मार दिया। झांसा पुलिस ने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के हवाले कर दिया।