{"_id":"69efc6dcadd416f02a045b40","slug":"a-speeding-car-hit-a-bike-killing-a-young-man-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-153992-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: तेज रफ्तार कार ने मारी बाइक को टक्कर, युवक की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: तेज रफ्तार कार ने मारी बाइक को टक्कर, युवक की गई जान
Tue, 28 Apr 2026 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 28 Apr 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
शाहाबाद। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर रविवार रात सड़क हादसे में जिला अंबाला के गांव डडियाना निवासी 21 वर्षीय गुरप्रीत सिंह की मौत हो गई, जबकि उनका दोस्त सतिंद्र सिंह उर्फ काली घायल हो गया। पुलिस के अनुसार गुरप्रीत सिंह मोटरसाइकिल चला रहे थे और उनके पीछे सतिंद्र सिंह बैठा था।
दोनों मोहड़ी गांव की ओर जा रहे थे। जब वे राजमार्ग से मोहड़ी की ओर मुड़ रहे थे, तभी पीछे से तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर की इतनी तेज थी कि मोटरसाइकिल सड़क के डिवाइडर से टकरा गई। गुरप्रीत सिंह सिर के बल सड़क पर गिर पड़े और बेहोश हो गए, जबकि सतिंद्र सिंह को भी गंभीर चोटें आईं। आरोपी कार चालक घटनास्थल पर भीड़ जुटती देख कार सहित मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल गुरप्रीत सिंह को तुरंत आदेश अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
जिला अंबाला के गांव डडियाना निवासी सतिंद्र सिंह उर्फ काली ने थाना शाहाबाद पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी कार चालक के खिलाफ हिट एंड रन का मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। सोमवार को पोस्टमार्टम पूरा होने के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया गया। संवाद