फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   A soldier of Raimajra village martyred after an army vehicle fell into a ditch in Assam

असम में सेना की गाड़ी खाई में गिरने से रायमाजरा गांव का जवान शहीद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
A soldier of Raimajra village martyred after an army vehicle fell into a ditch in Assam
कुरुक्षेत्र। शहीद सैनिक गुरजेंट। (फाइल फोटो) - फोटो : Kurukshetra
असम में शुक्रवार को सेना का वाहन खाई में गिरने से शाहाबाद का एक जवान शहीद हो गया। आज रविवार को उसका शव उसके पैतृक रायमाजरा पहुंचेगा, जहां राजकीय सम्मान के साथ शहीद को अंतिम विदाई दी जाएगी। गांव के बेटे की शहादत से मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार गुरजेंट सिंह सेना की गाड़ी में जेसीबी के साथ अपने गंतव्य की ओर जा रहा था। इसी दौरान गाड़ी खाई में गिर गई, जिसमें गुरजेंट सिंह शहीद हो गए। गुरजेंट सिंह अपने पीछे एक सात माह का बेटा और तीन साल की बेटी को छोड़ गए हैं। समाजसेवी प्रद्युमन मंधेड़ी के नेतृत्व में गांववासी स्वर्गधाम में सफाई और संस्कार की व्यवस्था कर रहे हैं। परिजनों के मुताबिक गुरजेंट टेक्नीशियन के तौर पर सेना में भर्ती हुए थे और उनकी ट्रेनिंग पुणे में हुई थी। इस समय गुरजेंट सेना में सिपाही के पद पर तैनात थे और जेसीबी को कंट्रोल करता थे। गुरजेंट वर्ष 2010-11 में सेना में भर्ती हुए थे। उल्लेखनीय है कि शहीद गुरजेंट सिंह का भाई सतनाम सिंह भी सेना में हवलदार के पद पर तैनात है, जबकि पिता रूलदा राम मेहनत मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed