फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   A rest house with modern facilities will be built in Ladwa: CM

बाबा बंसी वाले ने किया सकारात्मक बदलाव : सैनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
A rest house with modern facilities will be built in Ladwa: CM
लाडवा। बाबा बंसी वाला वृद्धाश्रम की ओर से आयोजित कथा के समापन पर मुख्यमंत्री नायब सैनी पहुंचे और बाबा बंसी वाले की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके साथ ही कथा व्यास आचार्य महेश गुरु का भी आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि बाबा बंसी वाले एक ऐसे संत थे, जिन्होंने हजारों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव किए और उन्हें जरूरतमंदों की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। उनके अनुयायियों ने बाबा के नर सेवा नारायण सेवा के संकल्प को आगे बढ़ाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें धार्मिक पर्वों के अवसर पर जब भी समय मिलता है तो लाडवा वृद्धाश्रम में वहां रहने वाले बुजुर्गों के बीच जा उनका आशीर्वाद लेते हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने वृद्धाश्रम में चल रहे विकास कार्यों के लिए 11 लाख रुपये देने की घोषणा की। बाबा बंसी वाला वृद्धाश्रम के प्रधान विकास सिंघल ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी समय-समय पर वृद्धाश्रम में आकर बुजुर्गों की कुशलक्षेम लेते रहते हैं और उनके लिए उपहार भी लाते हैं। संस्था के प्रधान विकास सिंघल ने कथा में सहयोग करने के लिए मुख्य यजमान विजेंद्र गोयल, कृष्णा गोयल, अमित गोयल, मीडिया कर्मियों व सभी समाजसेवी संस्थाओं का भी आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व मंत्री सुभाष सुधा, भाजपा जिलाध्यक्ष तजिंदर, मंडल प्रधान शिव गुप्ता सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed