फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   A record was made in Dharmanagari; one lakh people practiced yoga

Kurukshetra News: धर्मनगरी में बना कीर्तिमान  एक लाख ने की योग साधना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
A record was made in Dharmanagari; one lakh people practiced yoga
​कुरुक्षेत्र। ब्रह्मसरोवर पर आयोजित राज्यस्तरीय योग दिवस समारोह में योग गुरु स्वामी के साथ  योग
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शनिवार को विश्व आइकॉनिक पर्यटन स्थल पवित्र ब्रह्मसरोवर व मेला ग्राउंड हजारों लोगों द्वारा एक साथ योग करने का साक्षी बना, जिससे धर्मनगरी योगमय हो उठी। इससे धर्म के साथ-साथ शहर को योग नगरी के तौर पर भी नई पहचान मिली।
सुबह पांच बजे शुरू हुआ राज्य स्तरीय योग समारोह चार घंटे तक जारी रहा, जिसके चलते हर कोई इसमें डूबा दिखाई दिया।
इस बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योगा फॉर वन अर्थ वन हेल्थ थीम रहा जबकि प्रदेश सरकार ने इसे योग युक्त हरियाणा-नशा मुक्त हरियाणा थीम भी दिया, जिसके जरिए विशेष तौर पर युवाओं को नशे से दूर रहने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में स्वामी रामदेव के साथ राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, आयुष एवं स्वास्थ्य मंत्री आरती राव सिंह, सांसद नवीन जिंदल, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा सहित सभी अधिकारियों ने भी खूब योग आसन किए। योग महाकुंभ में स्कूली बच्चों से लेकर युवा, बुजुर्ग, महिलाएं तक डूबी दिखाई दी। कार्यक्रम में जिले के 100 से ज्यादा स्कूलों के शिक्षक व बच्चों के अलावा हर विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भी शामिल रहे। पहले आने वाले 25 हजार साधकों को योगा मेट व टी शर्ट बांटी गई।
विज्ञापन

जिला प्रशासन, आयुष विभाग, हरियाणा योग आयोग के साथ-साथ पतंजलि योग पीठ हरिद्वार, भारतीय योग संस्थान, राधा स्वामी संस्था, डेरा सच्चा सौदा, निरंकारी, पुलिस बल मधुबन, आईटीबीपी, भद्रकाली मंदिर, जाट धर्मशाला, गुर्जर धर्मशाला, सैनी समाज के साथ-साथ शहर की अन्य सामाजिक व धार्मिक संस्थाएं इस आयोजन को सफल बनाने में लगी थीं। आयोजन से लोगों को जोड़ने के लिए पिछले एक माह में पतंजलि योग पीठ की ओर से 2500 से ज्यादा प्रशिक्षण शिविर लगाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed