फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   A program was organized on the topic of women's participation to promote cleanliness

Kurukshetra News: स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए नारी की भागीदारी विषय पर हुआ कार्यक्रम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
A program was organized on the topic of women's participation to promote cleanliness
शाहाबाद। नगरपालिका की ओर से एक जून से 21 जून तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसके तहत शुक्रवार को वार्ड नंबर 19 में नारी की भागीदारी विषय पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसकी अगुवाई सेनेटरी इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार ने की।
विज्ञापन

आयोजन नपा सचिव बम्बूल सिंह मलिक के निर्देशन में हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता को जन आंदोलन का रूप देना और इसमें महिलाओं की सक्रिय भूमिका को बढ़ावा देना रहा। नरेंद्र कुमार ने उपस्थित कर्मचारियों और नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल नगर पालिका की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का दायित्व है।
विज्ञापन

उन्होंने जोर देकर कहा कि यदि हर घर, हर दुकान, हर गली स्वच्छ रखने का संकल्प लिया जाए, तो पूरा शहर स्वच्छ और स्वस्थ बन सकता है। इन सभी ने मिलकर वार्ड में सफाई की और नागरिकों को पॉलीथिन का प्रयोग न करने के लिए जागरूक किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed