फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   A person accused of air fire and assault was arrested, Kurukshetra

वसूली के लिए हवाई फायर व मारपीट करने का आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
A person accused of air fire and assault was arrested, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। तीन महीने पहले अवैध हथियार सहित घर में घुसकर वसूली के लिए जान से मारने की नीयत से गोली चलाने, मारपीट व तोड़फोड़ करने के मामले में शामिल एक अन्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी दीपक वर्मा उर्फ दीपू वासी मसीता हाउस को पुलिस ने अदालत में पेश करके जेल भेज दिया है।
डीएसपी नरेंद्र सिंह ने बताया 6 फरवरी गुरशरण उर्फ अंशुलवासी महादेव मोहल्ला ने थाना कृष्णा गेट पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसे अशोक मिश्रा उर्फ कन्नू वासी गुरु नानकपुरा मोहल्ला ने फोन करके बताया कि उसके घर पर सन्नी, संटी सहित 2-3 युवकों ने हमला कर दिया है। करीब 15-20 दिन पहले संटी ने उससे 50 हजार रुपये मांगे थे। रुपये न देने पर आरोपी उसके घर डंडे, बिंडे व रॉड से दरवाजे को तोड़ना शुरू कर दिया और रुपये न देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दे रहे थे। डर के मारे उसने दरवाजा नहीं खोला था। लोगों को मौके पर इकट्ठा होते देख आरोपी फरार हो गए थे। उसके बाद उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर आरोपियों की कार के शीशे तोड़ दिए थे। उसके बाद आरोपियों ने उन पर दोबारा हमला कर दिया और संटी ने उन पर हवाई फायर भी किया था। चार युवकों ने उन पर तलवार व डंडे से हमला कर करके घायल कर दिया था।
विज्ञापन

शिकायत पर थाना कृष्णा गेट में मामला दर्ज करके सीआईए-1 को सौंपी थी। पुलिस टीम ने आरोपी नितेश वासी मोरथला को पुरानी अनाज मंडी पिपली से गिरफ्तार कर पूछताछ की थी। आरोपी ने कबूला कि उसने अपने साथी सन्नी, संटी गुर्जर दीपू वर्मा, विक्की, शुभम, मयंक के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। 29 मार्च को सीआईए-1 की टीम ने गुप्त सूचना पर मुख्य आरोपी प्रवेश उर्फ संटी को सुभाष गली रेलवे रोड से गिरफ्तार कर दो पिस्टल व चार कारतूस बरामद किए थे। अब इस मामले में पुलिस ने अन्य आरोपी दीपक वर्मा उर्फ दीपू को गिरफ्तार करके कारागार भेज दिया है तथा मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed