{"_id":"68e6c4ee95aa0dc8720b0b65","slug":"a-modern-sports-stadium-will-be-built-on-730-acres-of-land-costing-rs-32-crore-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-143505-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: 7.30 एकड़ भूमि पर बनेगा आधुनिक स्पोर्ट्स स्टेडियम, 32 करोड़ होंगे खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: 7.30 एकड़ भूमि पर बनेगा आधुनिक स्पोर्ट्स स्टेडियम, 32 करोड़ होंगे खर्च
विज्ञापन
पिहोवा। आधुनिक स्पोर्ट्स स्टेडियम का भूमि पूजन करते भाजपा के वरिष्ठ नेता जय भगवान शर्मा डीडी व
पिहोवा। क्षेत्र के खिलाड़ियों को अब बेहतर व आधुनिक खेल सुविधाएं मिलने की उम्मीद जगी है। 7.30 एकड़ भूमि पर आधुनिक स्पोर्ट्स स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा जिस पर 32 करोड़ रुपये का बजट खर्च होगा। स्टेडियम निर्माण कार्य का शुभारंभ बुधवार को भूमि पूजन के साथ किया गया। इस दौरान भाजपा नेता जय भगवान शर्मा डीडी मुख्यातिथि रहे।
उन्होंने कहा कि अब युवाओं को प्रतिभा को निखारने व दिखाने का उचित मौका मिलेगा, जहां हर खेल की अत्याधुनिक सुविधा उपलब्ध होगी। यह सौगात मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की दूरदर्शी सोच और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खेलेगा इंडिया जीतेगा इंडिया का विजन है। प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को हर संभव सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं ताकि भविष्य में खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें।
पिहोवा क्षेत्र में काफी समय से खिलाड़ियों की अच्छे स्टेडियम की मांग थी, जिसे अब पूरा किया जाना तय हुआ है। इस स्टेडियम का निर्माण तय समय में ही पूरा कराया जाएगा, ताकि खिलाड़ियों को जल्द सुविधा मिल सके। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष आशीष चक्रपाणि, सुखबीर सिंह सैनी, विकास गर्ग, विकल चौबे सहित भाजपा कार्यकर्ता व अन्य मौजूद रहे।