फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   A modern sports stadium will be built for the players in Ladwa

Kurukshetra News: लाडवा में खिलाड़ियों के लिए बनेगा आधुनिक खेल स्टेडियम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
A modern sports stadium will be built for the players in Ladwa
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र/ लाडवा/बाबैन। इंदिरा गांधी नेशनल कॉलेज लाडवा में रविवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा के लिए अधिकारियों की बैठक ली।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि लाडवा के धनौरा जाट्टान गांव में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार करने के लिए आधुनिक खेल स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। इस खेल स्टेडियम पर सरकार की तरफ से करोड़ों रुपये का बजट पारित किया गया है। इस परियोजना को जल्द-जल्द अमलीजामा पहनाए जाने और तमाम औपचारिकताओं को पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसी के साथ हलका में धनौरा जाट्टान के साथ-साथ खैरा और बीड़ कालवा के खेल प्रांगणों में सीएसआर के तहत करीब 20 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इस आधुनिक खेल स्टेडियम में खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी और इंडोर हाॅल का भी निर्माण किया जाएगा। छह एकड़ के खेल स्टेडियम के साथ लगती पंचायती जमीन को साथ मिलाने के आदेश दिए गए हैं। खेल स्टेडियम पर सरकार की तरफ से अब तक दो करोड़ 34 लाख का बजट खर्च किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगरपालिका के विभिन्न विकास कार्यों पर करीब आठ करोड़ रुपये का बजट खर्च किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने उपायुक्त को गेंहू खरीद के बारे में प्रबंध करने के आदेश दिए और कहा कि मंडियों में गेंहू के सीजन के दौरान मजदूर, किसानों और व्यापारियों को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं आनी चाहिए। मार्केटिंग बोर्ड के साथ-साथ लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को आदेश दिए कि बारिश के समय से पहले सड़कों की मरम्मत व निर्माण कार्यों को पूरा किया जाए।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि गांव कौलापुर, बरगट चौक बाबैन से सुनारियां चौक, लाडवा से नई सब्जी मंडी तक फाेरलेनिंग परियोजना पर जल्द से जल्द कार्य शुरु किया जाए। इस परियोजना पर प्रदेश सरकार की तरफ से 17.89 करोड़ का बजट खर्च किया जाएगा। अधिकारियों को सख्त आदेश दिए कि गांव बिहोली में चार करोड़ 24 लाख की लागत से बनने वाले वेटरनरी पाॅलीक्लीनिक का निर्माण कार्य 30 अप्रैल 2025 तक पूरा किया जाए। इस अस्पताल में अल्ट्रासाउंड व एक्स- रे मशीन की व्यवस्था होनी चाहिए।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि लाडवा व बाबैन में पानी निकासी और गलियों के निर्माण कार्य पर दो करोड़ 88 लाख रुपये की राशि खर्च की गई है। इस राशि से नगरपालिका की तरफ 24 विकास कार्य पूरे कर लिए गए हैं। इसी के साथ लाडवा में दो जगहों पर दो एकड़ व तीन एकड़ भूमि पर तालाब बनाने की परियोजना है।

उन्होंने कहा कि लाडवा हलका में गांव में शहर की तर्ज पर ग्रामीण क्षेत्र में 414 विकास कार्यों को अनुमति दी गई। इसमें से 411 विकास कार्य पूरे हो चुके हैं और काली रानो और जोगीमाजरा में दो सामुदायिक केंद्र का निर्माण कार्य जल्द पूरा किया जाएगा। इन विकास कार्यों पर सरकार की तरफ से 16.96 करोड़ का बजट खर्च किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed