फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   A married woman swallowed poison under suspicious circumstances and a man committed suicide by lying in front of a train

Kurukshetra News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने निगला जहर तो एक व्यक्ति ने ट्रेन के आगे लेटकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
A married woman swallowed poison under suspicious circumstances and a man committed suicide by lying in front of a train
कुरुक्षेत्र। पोस्टमार्टम हाउस के बाहर खड़े मृतका रेशमा के परिजन। संवाद
फोटो 36
विज्ञापन

- मृतक महिला पति ने पड़ोसियों पर लगाया आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप, तीन नामजद
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र/पिहोवा। अलग-अलग जगहों पर एक विवाहिता व एक व्यक्ति द्वारा अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिए जाने के मामले सामने आए हैं। 27 वर्षीय विवाहिता ने जहां संदिग्ध परिस्थिति में जहरीला पदार्थ निगल लिया तो वहीं करीब 55 वर्षीय व्यक्ति ने ट्रेन के आगे लेटकर अपनी जान दे दी। पहले मामले में मृतका के पति ने अपने पड़ोसियों पर तंग करने व आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में एक महिला सहित तीन नामजद लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है। मृतका कि पहचान बीबीपुर गांव की रहने वाली रेशमा के रूप में हुई है।
रेशमा की एक सात साल की बेटी व चार साल का बेटा है। रेशमा के पति जसवंत ने आरोप लगाते हुए बताया कि वह मजदूरी का काम करता है। उसके पड़ोसी जसविंद्र, अभि व एक महिला उसकी पत्नी को तंग करते थे। मामला उस समय और बढ़ गया जब किसी कहासुनी के बाद पड़ोसियों ने यूपी के समस्तीपुर में रह रही उसकी मां के पास फोन कर उसकी बेटी रेशमा की शिकायत कर दी। रेशमा इससे परेशान सी रहने लगी और जब वह काम के चलते घर से बाहर था तो रेशमा ने जहरीला पदार्थ निगलकर जान दे दी। सोमवार को हुई इस घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर एलएनजेपी जिला नागरिक अस्पताल में शव गृह में रखवा दिया। मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। जांच अधिकारी लखविंद्र सिंह का कहना की मृतका के पति की शिकायत पर तीन नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की हर पहलु से जांच की जा रही है। आरोपियों की जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


झेलम एक्सप्रेस ट्रेन को देखते ही पटरी पर रख दी गर्दन
झेलम एक्सप्रेस को रेलवे स्टेशन पर आते देख करीब 55 वर्षीय बुजुर्ग ने रात के एक बजकर 30 मिनट पर प्लेटफार्म के पास ही पटरी पर गर्दन रख दी। ट्रेन बुजुर्ग की गर्दन से गुजर गई, जिससे वह धड़ से गर्दन अलग हो गई। इस घटना को देख वहां खड़ा हर कोई दंग रह गया। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। बाद में बताया गया कि बुजुर्ग काफी समय से प्लेटफार्म पर बैठा था और ट्रेन का हॉर्न सुनते ही ट्रैक की ओर बढ़ने लगा। जैसे की ट्रेन प्लेटफार्म पर पहुंची तो वह लेट गया और गर्दन पटरी पर रख दी। वहां मौजूद लोगों में से कोई कुछ समझ पाता उससे पहले ट्रेन उसके ऊपर से गुजर गई। इस घटना को देख वहां खड़े लोग सहम गए और शोर मचाया। शोर सुनकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। इस दौरान ट्रेन कुछ समय रुकी जिसे कागजी कार्रवाई के बाद आगे रवाना कर दिया गया। राजकीय रेलवे पुलिस के जांच अधिकारी एएसआई गुरदेव सिंह ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो पाई बुजुर्ग ने सफेद पजामा कुर्ता व प्लास्टिक चप्पल पहने हुए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed