{"_id":"67eeea9484b894bac900d706","slug":"a-knife-was-stabbed-in-a-quarrel-at-a-wedding-kurukshetra-news-c-18-1-knl1009-616567-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: शादी में हुई कहासुनी पर घोंपे चाकू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: शादी में हुई कहासुनी पर घोंपे चाकू
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। शादी में दो पक्षों के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई, शादी में आए अन्य लोगों ने बीच-बचाव करके मामला शांत करवा दिया लेकिन मामला यही नहीं रुका शाम के समय काम के बहाने सुनसान सड़क पर बुलाकर चाकू घोंप दिया।
पुलिस को दी शिकायत में मुंदेडी के रहने वाले 19 वर्षीय आदित्य ने बताया कि मंगलवार की शाम नौ बजे के करीब वह अपने पड़ोसी की शादी में उसके घर पर था। उसी समय करनाल के गांव अजंथली के साहिल ने उसे बुलाया और ठोल से शाहाबाद को जाने वाली सड़क पर लेकर गया, जहां दो युवक पहले से मौजूद थे। वहां पहुंचते ही आरोपी साहिल व दूसरे युवक ने उसे पकड़ लिया और सुबह की लड़ाई का मजा चखाने की बात कहते हुए तीसरे युवक ने उसकी कमर में दो चाकू घोंप दिए और मौके से फरार हो गए। इसके बाद युवक को उसके चाचा ने एलएनजेपी अस्पताल में दाखिल करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। संवाद