फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   A joint team of the municipal secretary and the police station in-charge removed encroachments from markets and roads.

Kurukshetra News: नगर पालिका सचिव व थाना प्रभारी की संयुक्त टीम ने बाजारों व सड़कों से हटवाया अतिक्रमण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
A joint team of the municipal secretary and the police station in-charge removed encroachments from markets and roads.
लाडवा। बाजारों व सड़कों से अतिक्रण हटवाते थाना प्रभारी गुरनाम सिंह व अन्य। विज्ञप्ति - फोटो : punch news
लाडवा। शुक्रवार को सीएम सिटी लाडवा में नगर पालिका सचिव और थाना प्रभारी गुरनाम सिंह की संयुक्त टीम ने बाजारों व सड़कों से अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान रेहड़ियों और दुकानों के बाहर रखे गए सामान को हटवाया गया। दुकानदार अधिकारियों के सामने गुहार लगाते रहे।
विज्ञापन

नपा सचिव नीरज सैनी ने बताया कि आमजन की ओर से मुख्य बाजारों व सड़कों पर लगने वाले जाम की लगातार शिकायतें आ रही थीं। जाम से छुटकारा दिलाने के लिए नपा प्रशासन गंभीर है। पहले भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई है और प्रशासन की ओर से दुकानदारों को बार-बार चेतावनी देने के बावजूद कुछ दुकानदार मनमानी कर रहे हैं। इसी कारण कुछ दुकानदारों का सामान भी जब्त किया गया है।
विज्ञापन

ऐसे में अब लगातार अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। वहीं थाना प्रभारी गुरनाम सिंह ने कहा कि यह अभियान हर रोज की प्रक्रिया का हिस्सा है। बाजारों में अतिक्रमण के कारण जाम की स्थिति रहती है जिससे आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि जनता को परेशानी न हो और बाजारों में जाम न लगे, इसी कारण यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चेतावनी के बावजूद जो दुकानदार सामान को दुकानों के बाहर रखेगा, उसका सामान जब्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed