फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   A high-speed dumper hit an elderly woman riding a scooter, killing her on the spot.

Kurukshetra News: तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी सवार बुजुर्ग महिला को मारी टक्कर, मौके पर मौत

Fri, 14 Nov 2025 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Fri, 14 Nov 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
A high-speed dumper hit an elderly woman riding a scooter, killing her on the spot.
लाडवा । महिला के कुचले जाने पर परिजनों को सांत्वना देते राहगीर व जांच करती पुलिस। संवाद - फोटो : एनआरसी का निरीक्षण करती संयुक्त सचिव।
लाडवा। लाडवा इंद्री मार्ग पर मेजर पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार डंपर ने एक स्कूटी सवार बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही महिला डंपर के नीचे आ गई जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला की पहचान रणजीत कौर 70 वर्षीय निवासी के रूप में हुई है। डंपर चालक डंपर को छोड़ कर मौके से भाग गया।
विज्ञापन

रणजीत कौर के पति नरेन्द्र सिंह ने बताया कि वह सुबह लगभग साढ़े 10 बजे अपनी स्कूटी पर सवार होकर पत्नी के साथ गुरुद्वारे में मत्था टेकने के लिए जा रहे थे। जैसे ही वे दोनों मेजर पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो डंपर चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए पीछे से टक्कर मार दी जिससे वे स्कूटी सहित नीचे गिर गए और डंपर ने उसकी पत्नी को बुरी तरह कुचल दिया। उसकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की मांग
समाजसेवी सुरेश अरोड़ा, उपेंद्र सिंह, अरविंद सिंह, एडवोकेट राजेश शर्मा, अनिल शर्मा मेहरा, संजय कुमार आदि ने कहा कि लाडवा में बाईपास की सबसे लंबी व पुरानी मांग है। बाईपास न होने की वजह से शहर में हर रोज न केवल जाम लगा रहता है बल्कि हादसे भी होते हैं। हादसों में कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाडवा । महिला के कुचले जाने पर परिजनों को सांत्वना देते राहगीर व जांच करती पुलिस। संवाद

लाडवा । महिला के कुचले जाने पर परिजनों को सांत्वना देते राहगीर व जांच करती पुलिस। संवाद- फोटो : एनआरसी का निरीक्षण करती संयुक्त सचिव।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed