फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   A grand Kalash Yatra for the Shri Shiv Mahapuran will be taken out on August 3rd.

Kurukshetra News: तीन अगस्त को निकलेगी श्री शिवमहापुराण की भव्य कलश यात्रा

Tue, 21 Jul 2026 06:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 21 Jul 2026 06:03 AM IST
विज्ञापन
A grand Kalash Yatra for the Shri Shiv Mahapuran will be taken out on August 3rd.
कुरुक्षेत्र। श्रावण मास को श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाने के उद्देश्य से सेक्टर-आठ स्थित श्री गौरी शंकर मंदिर के सभागार में सेवा समिति की बैठक हुई। पुरुषोत्तम शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में तीन अगस्त को श्री शिवमहापुराण की भव्य कलश यात्रा निकालने की तैयारियों पर मंथन किया गया। उन्होंने बताया कि तीन से 9 अगस्त तक प्रतिदिन सायं 4:30 बजे से सात बजे तक श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया श्रीमद्भागवत कथा के प्रवक्ता शुकदेव के पावन सान्निध्य में श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा के तत्वावधान में यह आयोजन होगा। श्री गौरी शंकर मंदिर में होने वाली श्री शिव महापुराण कथा से जुड़ी प्रत्येक व्यवस्था पर बातचीत हुई। सेवक पीडी गुप्ता ने बताया कि तीन अगस्त को सायं पांच बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद सायं छह बजे श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ होगा। नौ अगस्त को प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक पूर्णाहुति, हवन के साथ कथा का समापन होगा। इस मौके पर पुरुषोत्तम शर्मा, विनोद शर्मा, सुनील दत्त,डॉ. सचिन शर्मा, सुरेश, कृष्ण, कल्पना शर्मा, रेखा शर्मा, बबीता गुप्ता, नवीन गर्ग, नीलम शर्मा, कुसुम जोशी, रमेश महाजन, कृष्ण बाला, अरुण गुप्ता, नवनीत बंसल, डीडी बत्रा तथा सुरेंद्र शर्मा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed