फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   A government institution to be named after Maharishi Kashyap: Naib Saini

महर्षि कश्यप के नाम पर होगा प्रदेश का एक सरकारी संस्थान : नायब सैनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
A government institution to be named after Maharishi Kashyap: Naib Saini
लाडवा।अनाज मंडी में आयोजित राज्यस्तरीय कश्यप जयंती में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को स्मृति चिह
कुरुक्षेत्र/लाडवा। महर्षि कश्यप भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता का प्रकाश स्तंभ थे। उन्होंने ज्ञान और तप से मानव सभ्यता को नई दिशा दी, जिसके लिए स्मृति ग्रंथ और कश्यप संहिता जैसे महान ग्रंथों की रचना की। ऐसे महान ऋषि का प्रेरणादायक व्यक्तित्व हमेशा मानवता का मार्गदर्शन करता रहेगा। उक्त विचार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को अनाजमंडी लाडवा में संत-महापुरुष विचार सम्मान एवं प्रसार योजना के तहत आयोजित राज्य स्तरीय महर्षि कश्यप जयंती समारोह में बतौर मुख्यातिथि के रूप में व्यक्त किए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश में एक सरकारी संस्थान का नाम महर्षि कश्यप के नाम पर रखा जाएगा। इसके अतिरिक्त, उन्होंने तीर्थ स्थल कुरुक्षेत्र और कपाल मोचन में स्थापित कश्यप राजपूत धर्मशालाओं के विस्तार के लिए 21-21 लाख रुपये देने की घोषणा भी की। लाडवा में एक चौक का नाम महर्षि कश्यप के नाम पर रखने तथा लाडवा, कुरुक्षेत्र या इंद्री में कश्यप राजपूत धर्मशाला की स्थापना के लिए फिजिबिलिटी चेक करवा कर प्लॉट उपलब्ध करवाने की भी घोषणा की। इसके अतिरिक्त, उन्होंने कहा कि समाज द्वारा रखी गई अन्य सभी मांगों की फिजिबिलिटी चेक करवाने के लिए संबंधित विभाग को भेजकर इन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी, विधायक इंद्री एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप, विधायक करनाल जगमोहन आनन्द, पूर्व राज्यमंत्री मंत्री सुभाष सुधा, मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव प्रवीण अत्रे, मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रभारी कैलाश सैनी, जिला अध्यक्ष तिजेंदर सिंह गोल्डी, सुभाष कलसाना, मंडल अध्यक्ष शिव गुप्ता, मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, नपा अध्यक्ष साक्षी खुराना, कश्यप सभा के प्रदेशाध्यक्ष समे सिंह सहित अन्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आतंकियों के साथ पाकिस्तान को भी सिखाया सबक


मुख्यमंत्री ने कहा कि कश्यप समाज ने महर्षि कश्यप के आदर्शों और सिद्धांतों पर चलते हुए देश निर्माण में अहम योगदान दिया। हाल ही के ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना के बाद संकल्प लिया था, जिसे पूरा करते हुए आतंकियों के साथ-साथ पाकिस्तान को भी करारा सबक सिखाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की साहसिक निर्णय क्षमता और आधुनिक तकनीक से लैस हमारी सेना ने जो पराक्रम दिखाया है, उससे पूरी दुनिया अचंभित है।


कश्यप समाज का गौरवशाली रहा इतिहास : रामकुमार
समारोह की अध्यक्षता करते हुए विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि कश्यप समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है। रामायण काल में राजा निषाद, भक्त प्रह्लाद और श्रीगुरु गोबिंद सिंह के पंज प्यारों में भाई हिम्मत सिंह कश्यप भी इसी समाज की देन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed