फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   A glimpse of the handicraft village of Haryana will be found in the cultural exhibition of heritage

हरियाणा के हस्तशिल्प गांव की झलक मिलेगी विरासत की सांस्कृतिक प्रदर्शनी में

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 02:39 AM IST
विज्ञापन
A glimpse of the handicraft village of Haryana will be found in the cultural exhibition of heritage
कुरुक्षेत्र।विरासत हेरिटेज विलेज में हरियाणा सांस्कृतिक पंडाल तैयार करते कर्मचारी। - फोटो : Kurukshetra
विरासत हेरिटेज विलेज में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन, एचएसआरएलएम हरियाणा और एसोसिएशन ऑफ हरियाणवी इन ऑस्ट्रेलिया एएचए के संयुक्त तत्वावधान में सांस्कृतिक प्रदर्शनी एवं हस्तशिल्प हुनर कार्यशाला का आयोजन 5 से 15 दिसंबर तक किया जाएगा। हरियाणा के हस्त शिल्पकारों की कार्यशाला का उद्घाटन 6 दिसंबर को होगा, जबकि हरियाणा की सांस्कृतिक प्रदर्शनी की शुरुआत 5 दिसंबर को हवन के साथ की जाएगी। इस प्रदर्शनी में हरियाणा की अनेक पुरातन वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इस प्रदर्शनी में गांव की हस्त शिल्पकला की झलक देखने को मिलेगी।
विज्ञापन

विरासत हेरिटेज विलेज में हरियाणा की रथ बनाने , बैलगाड़ियों के लकड़ी के पहिये, कूएं से पानी निकलाने के लिए प्रयोग में लाए जाने वाले डोल और उसके इतिहास पर प्रदर्शनी, लोकजीवन में तालों की परंपरा तथा उसके इतिहास पर प्रदर्शनी देखने को मिल सकती है। इसके अलावा हरियाणा में हलों की विविधता एवं उसके प्रकार व इतिहास प्रदर्शनी, खेती-बाड़ी के औजारों की विविधता एवं उनकी प्रदर्शनी, भारत की पगड़ी परंपरा का इतिहास तथा हरियाणवी पगड़ी का महत्व, हरियाणवी फुलझड़ी प्रदर्शनी, भारत के प्राचीन हुक्कों की प्रदर्शनी भी यहां दिखाई देगी। भारत के प्राचीन सिक्के, ऊंट तथा बैलों से जुड़ी हुई विषय-वस्तुएं ,भारत की बाट परंपरा एवं इतिहास के साथ-साथ हरियाणवी संस्कृति के देसी ठाठ देखने को मिलेंगे। यहां पर हरियाणा के कई तरह के भोजन खांड का चूरमा, गुड़ का चूरमा, शक्कर का चूरमा, बाजरे का चूरमा, बाजरे की रोटी और हरा साग आदि हरियाणवी खानपान भी देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

भारतीय पगड़ी की प्रदर्शनी बनेगी आकर्षण
विरासत में आयोजित हरियाणा सांस्कृतिक प्रदर्शनी में भारतीय पगड़ी की प्रदर्शनी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। इस प्रदर्शनी में राजस्थानी पगड़ी, महाराजा अकबर की पगड़ी, लक्ष्मी बाई की पगड़ी, पंजाबी पगड़ी, मराठी पगड़ी, भगत सिंह पगड़ी, पठानी पगड़ी, शिवाजी पगड़ी, पृथ्वीराज चौहान पगड़ी, गंगाधर तिलकपगड़ी, हिमाचली पगड़ी, मुल्लादीन पगड़ी, शेख पगड़ी, बीरबल पगड़ी, मुनीम पगड़ी, हरियाणा की बृज, मेवात, खादर, बांगर, बागड़ की पगड़ी विशेष रूप से पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed