फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   A glimpse of culture and history will be seen in the Tiranga Yatra: Vikas Sharma

तिरंगा यात्रा में संस्कृति तथा इतिहास की दिखेगी झलक : विकास शर्मा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
A glimpse of culture and history will be seen in the Tiranga Yatra: Vikas Sharma
लाडवा। राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा यात्रा आजादी की लड़ाई में अपना सर्वस्व अर्पण कर चुके ज्ञात व अज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देने का महापर्व है। तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है, जिसे हर भारतीय को अपने घरों पर शान से फहराना चाहिए। यात्रा हर भारतीय के दिल में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति समर्पण, देशभक्ति व सद्भावना को उजागर करता है।
विज्ञापन


ये विचार भाजपा मंडल बाबैन के अध्यक्ष विकास शर्मा ने व्यक्त किए। उन्होंने बताया कि सोमवार को लाडवा विधानसभा क्षेत्र के गांवों में निकाली जा रही तिरंगा यात्रा का नेतृत्व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की धर्मपत्नी सुमन सैनी करेंगी। तिरंगा यात्रा लाडवा से शुरू होगी और अनेक गांवों से होते हुए कौला पुर में संपन्न होगी, जहां कारगिल के शहीद संजीव सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए जाएंगे। इस दौरान पूर्व मंडल प्रधान जसविंदर जस्सी, बाबैन के सरपंच संजीव सिंगला गोल्डी, भाजपा नेता नायब पटाक माजरा, अनिल टाटकी, भीम बेरथला, तिरंगा यात्रा के संयोजक बख्तावर सिंह सहित अन्य लोग शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed