फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   A glimpse of a self-reliant and empowered India was seen in the drone show.

Kurukshetra News: ड्राेन शो में दिखी आत्मनिर्भर और सशक्त भारत की झलक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
A glimpse of a self-reliant and empowered India was seen in the drone show.
कुरुक्षेत्र। सेवा संकल्प अभियान के तहत वीरवार देर शाम को पवित्र ब्रह्मसरोवर पर बेहद आकर्षक नजारा दिखाई दिया। यहां खास ड्रोन शो के जरिए आत्मनिर्भर व सशक्त भारत की झलक दिखाई दी। इतना ही नहीं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ व स्वच्छता के संदेश के साथ ऑपरेशन सिंदूर व तिरंगा के चित्रों के जरिए देशभक्ति का रंग भी ड्रोन के जरिए भर दिया। करीब 15 मिनट तक चले इस शो में 500 ड्रोन शामिल किए गए, इसके साथ ही चलाए गए बेहद आकर्षक लेजर लाइटों के साथ शो को देखकर भी लोग रोमांचित हो उठे।
विज्ञापन

एक लाख 25 हजार दीयों व आकर्षक रोशनी में नहाए ब्रह्मसरोवर पर लोग न केवल ड्रोन व लेजर शो को अपने मोबाइल में कैद करते दिखाई दिए बल्कि सेल्फी भी जमकर ली। आशीर्वाद का दीया जलाने को लेकर भी उत्साह दिखाई दिया। आम लोगों के साथ-साथ मुख्यमंत्री नायब सैनी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने भी मोबाइल की टार्च जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्म दिन पर आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन


केंद्र की योजनाओं ने देश को नई दिशा और नया मुकाम दिया : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने इस दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, स्टार्टअप इंडिया, स्टैंड-अप इंडिया, मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया और खेलो इंडिया जैसी पहलों के माध्यम से पिछले 12 वर्षों में भारत को नई दिशा और नया मुकाम मिला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश आधुनिक तकनीक और नवाचार की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन हरियाणा से शुरू होना प्रदेश के लिए गौरव की बात है। इसी प्रकार वंदे भारत ट्रेन, अमृत भारत स्टेशन और अमृत सरोवर जैसी पहल आधुनिक बुनियादी ढांचे के निर्माण और जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्रोन शो आधुनिक तकनीक और नवाचार की दिशा में बढ़ते भारत का प्रमाण
मुख्यमंत्री ने पुरुषोत्तमपुर बाग पर आयोजित भव्य ड्रोन शो में भी शिरकत की। उन्होंने कहा कि ड्रोन शो इस बात का प्रमाण है कि हरियाणा और देश आधुनिक तकनीक एवं नवाचार की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं, जिस प्रकार सैकड़ों ड्रोन एक साथ, एक दिशा और एक तालमेल के साथ आसमान को रोशन करते हैं, उसी प्रकार हमें भी हरियाणा के विकास के लिए एक साथ और एक संकल्प के साथ आगे बढ़ना है।



मोदी 25 वर्षों से सेवाभाव से कर रहे जनसेवा : डॉ. अर्चना
भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री पिछले 25 वर्षों से निरंतर सेवा की भावना के साथ जनसेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed