Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   A formality: Super-100 orders to display the numbers of officials, including the DEO and SP, but students lack phone access.

खानापूर्ति : सुपर-100 में डीईओ, एसपी सहित अधिकारियों के नंबर चस्पा करने के आदेश, छात्रों के पास फोन सुविधा तक नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
A formality: Super-100 orders to display the numbers of officials, including the DEO and SP, but students lack phone access.
कुरुक्षेत्र। सुपर 100 परिसर में पहुंचे डीईओ विनोद कोशिक बच्चों से संवाद करते हुए । स्वयं
कुरुक्षेत्र। बारना स्थित सुपर-100 संस्थान में लगातार उठ रहे विवादों के बीच जिला शिक्षा विभाग ने अब संस्थान परिसर में डीईओ, एसपी, एसएचओ, टोल फ्री नंबर 112 और चाइल्ड हेल्पलाइन के नंबर चस्पा करने का फैसला लिया है, ताकि विद्यार्थी सीधे अपनी शिकायत अधिकारियों तक पहुंचा सकें लेकिन बड़ा सवाल यह है कि जब छात्रों के पास खुद फोन की सुविधा ही नहीं है तो वे इन नंबरों पर संपर्क कैसे करेंगे।
विज्ञापन


संस्थान को लेकर पहले ही अभिभावक यह आरोप लगा चुके हैं कि बच्चों को फोन पर बात तक नहीं करने दी जाती। अगर वे बात भी करना चाहें तो साफ मना कर दिया जाता है लेकिन अब विभाग की नई व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। संस्थान में पढ़ रहे छात्रों के पास निजी मोबाइल फोन नहीं हैं और न ही उन्हें संस्थान के फोन से स्वतंत्र रूप से बातचीत करने की अनुमति है।
विज्ञापन


हालात ऐसे हैं कि अभिभावकों को भी बच्चों से मिलने के लिए अलग-अलग तारीखें दी जाती हैं। हर 15वें दिन लड़कों के अभिभावकों को बुलाया जाता है, जबकि अगले 15वें दिन लड़कियों के परिजनों को मिलने की अनुमति दी जाती है। ऐसे में किसी छात्र को अचानक कोई परेशानी हो जाए तो वह शिकायत किस माध्यम से करेगा, यह बड़ा सवाल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाम न छापने की शर्त पर एक छात्रा ने आरोप लगाया कि संस्थान के अंदर हालात सामान्य नहीं हैं। उसने आरोप लगाया कि बच्चों को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है। छात्रा का कहना था कि यदि कोई परेशानी हो तो उसे बताने के लिए पर्याप्त महिला स्टाफ भी उपलब्ध नहीं है।


वीरवार को जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक ने एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार संस्थान का दौरा किया उनके साथ इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिद्धू और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने विद्यार्थियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानी और संस्थान की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मौके पर डीईओ और एसएचओ ने विद्यार्थियों को अपने मोबाइल नंबर भी साझा किए। जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि संस्थान में शुद्ध भोजन, कूलर और लड़के-लड़कियों के लिए अलग आवास व्यवस्था उपलब्ध करवाई गई है। इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिद्धू ने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर विद्यार्थी और अभिभावक सीधे पुलिस या शिक्षा विभाग से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed