{"_id":"68d59eb7ebe139c06a067004","slug":"a-flood-of-devotees-gathered-at-maa-bhadrakali-shaktipeeth-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-142759-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: मां भद्रकाली शक्तिपीठ में उमड़ा भक्तों का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: मां भद्रकाली शक्तिपीठ में उमड़ा भक्तों का सैलाब
सार
कुरुक्षेत्र स्थित मां भद्रकाली शक्तिपीठ में शारदीय नवरात्र पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। तृतीया तिथि पर विशेष पूजन, भजन संध्या और अन्नपूर्णा भंडारे का आयोजन हुआ। महिलाओं व दिव्यांगों के लिए विशेष व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मां भद्रकाली के दर्शनों के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ जयकारे लगाते हुए। संवाद
विस्तार
कुरुक्षेत्र। शारदीय नवरात्र के अवसर पर मां भद्रकाली शक्तिपीठ में शुक्रवार को भक्तिभाव का अद्भुत नजारा देखने को मिला। मां भद्रकाली जी को पीले वस्त्र धारण कराकर विशेष पूजन किया गया। सुबह छह बजे मुख्य पुजारिन शिमला देवी ने मंगला आरती कराई, जिसमें मुख्य अतिथि सीमा जैन शामिल हुईं।
तृतीया तिथि और धर्म की जानकारी पर जोर पीठाध्यक्ष पंडित सतपाल शर्मा ने बताया कि इस बार 24 और 25 सितंबर दोनों ही दिन तृतीया तिथि है। उन्होंने कहा कि सभी श्रद्धालुओं को अपने सनातन धर्म की परंपराओं, पूजा विधानों और उनकी कहानियों का ज्ञान होना चाहिए, जिससे हमारी समृद्ध विरासत सुरक्षित रह सके। मंदिर परिसर में शक्ति त्रिशूल पर मन्नत का धागा बांधने वालों की भीड़ लगी रहीं। महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए विशेष प्रवेश व्यवस्था की गई, जिससे उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो। प्रतिदिन की भांति दोपहर 12 बजे व्रतधारियों के लिए अन्नपूर्णा भंडारा आयोजित किया गया, जो अनिल कुमार ने करवाया।
शाम को ओम भाई सुभाष भाई एंड पार्टी ने भजन संध्या में मां की महिमा का गुणगान किया। वहीं सायंकालीन महाआरती में नायब तहसीलदार बालकर सिंह मुख्य अतिथि रहे। इस मौके पर अध्यक्ष नरेंद्र वालिया, उपाध्यक्ष डॉ. एमके मौदगिल, देवेंद्र गर्ग हाबड़ी, जीवन मौदगिल, संजीव मित्तल, हाकम चौधरी सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।