फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   A fire broke out in a three-storey shop at Third Gate; a dance teacher saved her life by jumping from the roof.

Kurukshetra News: थर्ड गेट पर तीन मंजिल दुकान में लगी आग डांस टीचर ने छत से कूदकर बचाई जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
A fire broke out in a three-storey shop at Third Gate; a dance teacher saved her life by jumping from the roof.
कुरुक्षेत्र। आग लगने से जली तीन मंजिला दुकान  व मौके पर कार्य करते फायर कर्मी। संवाद
कुरुक्षेत्र। थर्ड गेट पर बुधवार दोपहर बाद एक तीन मंजिल दुकान में अचानक आग लग गई। इससे दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई और आग कुछ ही देर में तीनों मंजिल तक फैल गई। दमकल विभाग की तीन गाड़ियों और करीब 15 कर्मियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

आग की चपेट में एक सेल्टॉस कार भी आ गई। तीन स्कूटी और एक बाइक को हल्का नुकसान हुआ, लेकिन आसपास के दुकानदारों ने उन्हें तुरंत सुरक्षित हटा लिया। दुकान के साथ स्थित एक नृत्य केंद्र से नृत्य शिक्षक दीपक ने छत से कूदकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

आग की लपटें आसपास की दुकानों तक पहुंचने लगी थीं, जिससे दुकानदारों में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। शांति नगर निवासी सरकारी ठेकेदार हरविंद्र सिंह की दुकानों में यह आग लगी। उनकी एक दुकान में कार्यालय था और दूसरी में प्रकाशन संबंधी कार्य होते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरविंद्र सिंह के अनुसार, प्रारंभिक अनुमान है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी। उन्हें 30 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। पुलिस ने भी मौके पर मोर्चा संभाला और भाजपा नेता साहिल सुधा भी घटनास्थल पर पहुंचे। दमकल अधिकारी संदीप ग्रेवाल ने बताया कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed