फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   A dumper crushed a bike rider on the overbridge located on Pipli-Third Gate Road, dragged him for 50 meters

Kurukshetra News: पिपली-थर्ड गेट रोड स्थित ओवरब्रिज पर डंपर ने बाइक सवार को कुचला, 50 मीटर तक घसीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 May 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
A dumper crushed a bike rider on the overbridge located on Pipli-Third Gate Road, dragged him for 50 meters
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। पिपली-थर्ड गेट रोड पर मंगलवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे अग्रसेन चौक के पास ओवरब्रिज पर एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार व्यक्ति को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि मृतक का शव पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। पूरे शरीर के साथ-साथ चेहरा भी कुचल गया और सिर्फ दोनों हाथ ही बचे। शव के टुकड़ों को पल्ली में समेटकर मोर्चरी ले जाया गया। हादसे के बाद सड़क पर करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा।
सिटी थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान बाइक के पंजीकरण नंबर की सहायता से यूपी के बदायूं जिला के रहने वाले करीब 47 वर्षीय रामबीर के रूप में हुई है। मृतक अनाज मंडी में मजदूरी का काम करता था और अपने दोस्त की बाइक मांगकर ले गया था। डंपर चालक ने खुद पुलिस को घटना की सूचना दी और उसे मौके से हिरासत में ले लिया गया। इंस्पेक्टर ने कहा प्रारंभिक जांच में पता चला कि मृतक को डंपर ने करीब 50 मीटर तक घसीटा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अंधेरे और कम रोशनी के कारण शव के टुकडे़ इकट्ठा करने में भी मुश्किल हुई, आमजन ने भी पुलिस की शव के टुकडे़ इक्कट्ठे करने में मदद की। चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन



सूचना के बाद भी देरी से पहुंची एंबुलेंस
स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस के देर से पहुंचने पर रोष जताया। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि एंबुलेंस को आने में लगभग 45 मिनट लगे, घटनास्थल से जिला नागरिक अस्पताल सिर्फ दो किलोमीटर दूर है। शव सड़क पर पड़ा रहा और अंधेरे में कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। स्थानीय लोग प्रशासन से बेहतर स्ट्रीट लाइट लगवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन



डंपर चालक ने खुद बुलाई पुलिस
चालक की पहचान पंजाब के बंठिडा के रहने वाले सुखविंद्र के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि डंपर चालक ने खुद पुलिस बुलाकर अपने आप को पुुलिस के हवाले कर दिया। वह यमुनानगर से बंठिडा रेत ले जा रहा था। उसने पुलिस पूछताछ में बताया कि डंपर ने उसे टक्कर नहीं मारी। मृतक साइड में चल रहा था और उसका संतुलन बिगड़ गया और वह डंपर के पिछले टायरों के नीचे आ गया। उसे कुछ समझ में आता तब तक वह उसे 50 मीटर तक घसीट चुका था। पुलिस के जांच अधिकारी ने भी यह माना है।



बेटी से नहीं देखा गया पिता का शव
रेलवे रोड पर रहने वाली मृतक की बेटी राधिका ने शव की हाथों पर बने निशान व कपड़ों से पहचान की। जैसे ही उसने पिता के शव को देखा तो वह सहन नहीं कर पाई और गिर पड़ी। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed