{"_id":"6a39aa9dab4b61ee300c457a","slug":"a-dumper-caught-fire-due-to-a-diesel-leak-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-156729-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: डीजल लीक होने से डंपर में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: डीजल लीक होने से डंपर में लगी आग
Tue, 23 Jun 2026 03:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 23 Jun 2026 03:05 AM IST
विज्ञापन
शाहाबाद। धूं-धूं कर जलता डंपर। संवाद
शाहाबाद। अंबाला-दिल्ली जीटी रोड पर अमन होटल के समीप लिंक रोड के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर मेंटेनेंस कार्य में लगे एक डंपर में अचानक आग लग गई। कुछ ही पलों में आग ने डंपर के अगले हिस्से केबिन को चपेट में ले लिया। इससे डंपर का अगला भाग जलकर राख हो गया। चालक ने डंपर को सड़क किनारे खड़ा किया और कूदकर अपनी जान बचाई।
डंपर में राष्ट्रीय राजमार्ग के मेंटेनेंस कार्य के लिए तारकोल मिश्रित बजरी भरी हुई थी। प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि डीजल लीक होने के कारण टायरों में आग लगी, जो तेजी से फैलकर डंपर के अगले हिस्से तक पहुंच गई। आशंका जताई जा रही है कि अचानक ब्रेक लगाने से टायर अधिक गर्म हो गए होंगे, जिससे आग भड़क उठी। संवाद