फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   A day before Rakshabandhan, the only brother died in a road accident.

Kurukshetra News: मंत्रोच्चार और हर-हर महादेव के जयघोष के बीच पूर्णाहुतियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
A day before Rakshabandhan, the only brother died in a road accident.
कुरुक्षेत्र। जग ज्योति दरबार में महंत राजेंद्र पुरी की एक महीने से चल रही खड़ी तपस्या का समापन हुआ। यह सावन शिव पूजन अनुष्ठान और रुद्राभिषेक शुक्रवार को रक्षाबंधन पर हवन के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में संत-महापुरुष और श्रद्धालु मौजूद रहे। हरियाणा सहित हिमाचल प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, उत्तराखंड, दिल्ली और राजस्थान से भी लोग पहुंचे। समापन के अवसर पर सावन पूर्णिमा पर कलश यात्रा निकाली गई। इसके बाद महंत राजेंद्र पुरी की उपस्थिति में हवन-यज्ञ हुआ। यजमान परिवारों ने भक्ति भाव से हवन में आहुतियां दीं। मंत्रोच्चार और हर-हर महादेव के जयघोष के बीच पूर्णाहुतियां दी गईं। दरबार में शुक्रवार को दिनभर भंडारा भी चला, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। महंत राजेंद्र पुरी ने पेड़ों को राखी बांधकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed