फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   A day before Kargil Vijay Diwas, the campaign started in the name of a tree martyr from Sthanu Teerth

कारगिल विजय दिवस से एक दिन पूर्व स्थाणु तीर्थ से हुआ एक पेड़ शहीद के नाम अभियान की शुरुआत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
A day before Kargil Vijay Diwas, the campaign started in the name of a tree martyr from Sthanu Teerth
कुरुक्षेत्र।एक पेड़ शहीद के नाम अभियान के तहत स्थाणु तीर्थ में पौधारोपण करते हुए महंत बंशी पुरी ? - फोटो : Kurukshetra
कारगिल विजय दिवस से एक दिन पूर्व स्थाणु तीर्थ से भारत साधु समाज के प्रदेशाध्यक्ष एवं महानिर्वाणी अखाड़ा के महंत बंशी पुरी महाराज ने एक पेड़ शहीद के नाम अभियान की शुरुआत की। देश भर में चल रहे एक ईंट शहीद के नाम अभियान के तहत एक पेड़ शहीद के नाम अभियान रविवार को धर्मनगरी से शुरू हुआ। स्थाणु तीर्थ परिसर में रविवार को शहीद सुशील कुमार के नाम से महंत बंशी पुरी व संत महात्माओं ने पौधा लगाया। साथ ही देश पर अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों को स्मरण किया। इस दौरान महंत रमेश पुरी, लक्ष्मी नारायणपुरी, स्वामी रोशन पुरी, छवि रामदास महाराज, स्वामी रंगनाथ पुरी महाराज ने पौधारोपण कार्यक्रम में आकर इस अभियान का सफल बनाया।
विज्ञापन

अभियान के सचिव उज्जवल वर्मा ने बताया कि हरियाणा में इस अभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री आवास चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री मनोहर लाल एवं खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह ने की थी।
विज्ञापन

महंत बंशी पुरी महाराज ने कहा कि शहीद को कभी भुलाया नहीं जा सकता। देश के नाम पर मर मिटने वाली पुण्य आत्माओं की निशानी हमेशा हमारे बीच में रहे इसके लिए स्थाणु तीर्थ में शहीद सुशील कुमार के नाम से पौधा लगाया गया है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार एक सैनिक सीमा पर खड़ा रहकर धूप, बारिश, गर्मी और सर्दी सब झेलता है, मगर फिर भी मुस्कुराता रहता है। उसी प्रकार पौधा भी पेड़ बनने के बाद धूप, गर्मी, बारिश, सर्दी और गर्मी झेलकर भी घनी छांव, सुगंधित और स्वस्थ हवा देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक ईंट शहीद के नाम अभियान के राष्ट्रीय संयोजक संजीव राणा ने कहा कि एक पेड़ शहीद के नाम अभियान पूरे देश में चलाया जाएगा, ताकि शहीद सैनिक हमारे बीच में किसी न किसी रूप में रहे। इस दौरान अभियान की महासचिव अनु पसरीचा, स्थाणु सेवा मंडल के संरक्षक हंस कालड़ा, प्रधान दर्शन पाहवा, वरिष्ठ उपप्रधान प्रेम मदान, कोषाध्यक्ष विजय पुजारा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed