फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   A criminal carrying a reward of Rs 50,000 was arrested in an encounter with the CIA-1 team.

Kurukshetra News: सीआईए-1 की टीम के साथ मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
A criminal carrying a reward of Rs 50,000 was arrested in an encounter with the CIA-1 team.

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पुलिस की सीआईए -1 की टीम ने शुक्रवार शाम सौंटी गांव के पास मुठभेड़ में 50 हजार के इनामी अमन को गिरफ्तार कर लिया। उसके दोनों पैरों में गोलियां लगी हैं। वह चार दिन पहले लाडवा में शराब ठेके व यमुनानगर में शोरूम के बाहर हुई फायरिंग में शामिल था। उसके पास से पुलिस ने नौ एमएम की पिस्तौल बरामद की है।

अमन कुरुक्षेत्र के जैनपुर गांव का रहने वाला है।

सीआई-1 टीम के प्रभारी इंस्पेक्टर सुरिंद्र सिंह के अनुसार, टीम को सूचना मिली थी कि लाडवा के नए बस अड्डे पर स्थित शराब ठेके पर गाेली चलाने वाला एक बदमाश बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सौंटी गांव के पास घूम रहा है। पुलिस ने नाकेबंदी कर आरोपी को रुकने का इशारा किया। आरोपी ने बचने के लिए पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। बदमाश के दोनों पैरों में गोली लगी और वह गिर पड़ा। पुलिस ने मौके से बदमाशों के पास से 9 एमएम की एक पिस्तौल व कुछ कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया, पकड़ा गया अमन यमुनानगर में हाल ही में एक शोरूम के बाहर हुई फायरिंग में भी शामिल था। उसे घायल अवस्था में लाडवा के नागरिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जिला नागरिक अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed