फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   A confluence of service on Nirjala Ekadashi; *Chhabils* set up across the city.

Kurukshetra News: निर्जला एकादशी पर सेवा का संगम, शहरभर में लगाई गईं छबीलें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
A confluence of service on Nirjala Ekadashi; *Chhabils* set up across the city.
कैथल। निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर शहर में सेवा, श्रद्धा और मानवता का अनूठा संगम देखने को मिला। भीषण गर्मी के बीच विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं ने शहर के प्रमुख बाजारों, चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर मीठे पानी, शरबत और प्रसाद की छबीलें लगाकर राहगीरों की प्यास बुझाने का कार्य किया।
विज्ञापन


शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सुबह से ही छबीलों पर लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। कई स्थानों पर आलू का प्रसाद, खिचड़ी और अन्य व्यंजनों के भंडारे भी लगाए गए जिनका लोगों ने श्रद्धापूर्वक लाभ उठाया।
विज्ञापन


इसी क्रम में श्री शिरडी शरणम् धाम संस्था की ओर से पुराने बस अड्डे के समीप विशाल मीठे जल की छबील लगाई गई। संस्था के सेवादारों ने पूरे दिन समर्पण भाव से राहगीरों को ठंडा मीठा पानी और शरबत वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्था के अध्यक्ष नितिन गुगलानी और प्रबंधक समिति सदस्य अनिल गिरघर ने बताया कि निर्जला एकादशी पर जल सेवा का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन प्यासे को पानी पिलाना अत्यंत पुण्य का कार्य माना गया है। वहीं साईं बाबा ने भी मानव सेवा को सबसे बड़ा धर्म बताते हुए जरूरतमंदों की सहायता करने का संदेश दिया था।

उन्होंने कहा कि इसी प्रेरणा से संस्था हर वर्ष निर्जला एकादशी पर जल सेवा का आयोजन करती है। उनका उद्देश्य केवल धार्मिक परंपरा निभाना नहीं बल्कि समाज में सेवा और परोपकार की भावना को मजबूत करना भी है।

निर्जला एकादशी वर्ष की सबसे महत्वपूर्ण एकादशियों में से एक मानी जाती है। इस दिन श्रद्धालु भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करते हैं और व्रत रखकर धर्म-कर्म में भाग लेते हैं। ऐसे में जलदान और अन्नदान का विशेष महत्व माना गया है।


शहरवासियों ने विभिन्न संस्थाओं की ओर से लगाए गए सेवा शिविरों की सराहना की। जिले में दिनभर चले इन सेवा कार्यों ने निर्जला एकादशी के पर्व को और अधिक श्रद्धामय और जनकल्याणकारी बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed