फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   A candlelight march was planned; Congress workers celebrated when the Union Education Minister resigned.

Kurukshetra News: कैंडल मार्च की थी तैयारी, केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने इस्तीफा दिया तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
A candlelight march was planned; Congress workers celebrated when the Union Education Minister resigned.
कुरुक्षेत्र। धर्मेंद्र प्रधान के त्याग-पत्र देने के बाद विजय जुलूस निकालते हुए कांग्रेस कार्यकर
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। सुबह से ही कैंडल मार्च की तैयारी में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा देने के बाद जश्न मनाने के लिए सड़कों पर उतर आए। कार्यकर्ताओं ने न केवल शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को देश की जनता व छात्रों की जीत करार दी बल्कि भाजपा सरकार को भी जमकर घेरा, जिसके साथ ही कार्यकर्ताओं ने रेलवे रोड स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा तक विजयी जुलूस भी निकाला और जमकर नारेबाजी के साथ जश्न मनाया।
पार्टी के जिलाध्यक्ष मेवा सिंह की अगुवाई में कार्यकर्ता शाम करीब साढ़े छह बजे अग्रवाल धर्मशाला नजदीक रेलवे स्टेशन पर एकत्रित हुए, जहां थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा, शाहाबाद विधायक रामकरण काला, पिहोवा विधायक मनदीप चट्ठा सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जंतर-मंतर प्रकरण के चलते केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर खुशी जाहिर की और कहा कि जनहित के इस मुद्दे पर कांग्रेस ने अपनी अहम भूमिका निभाई। भाजपा सरकार को शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के लिए मजबूर कर दिया। इससे सरकार को सीख लेने की जरूरत है कि जनहित के मुद्दों पर राजनीति न करें। जनहित को सरकार अपने अहम से सर्वोपरि रखें।
विज्ञापन

विधायक अशोक अरोड़ा ने कहा कि भाजपा सरकार को पहले तीन काले कृषि कानूनों को लेकर बैकपुट पर आना पड़ा था लेकिन इससे पहले अनेक किसानों को अपनी जान गंवानी पड़ी। अब नीट जैसी परीक्षाओं के लीक होने के मामले पर संघर्ष कर रहे 20 से अधिक छात्रों को भी अपनी जान गंवानी पड़ी और लाठियां भी खाईं। सरकार को ऐसे हालात बनाने के लिए पहले किसानों और फिर छात्रों को मजबूर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष मेवा सिंह ने कहा कि इन शिक्षा मंत्री के इस्तीफे से प्रदेश सरकार भी सीख लें। उन्होंने आरोप लगाए कि आज प्रदेश का हर वर्ग सड़क पर उतरा हुआ है और सरकार उन्हें दरकिनार कर रही है। सरकार हर वर्ग के लोगों को इस तरह के संघर्ष करने को मजबूर कर रही है। सरकार जनहित के लिए काम करें तो प्रदेश व देश तेज गति से आगे बढ़ पाएगा।

लोकतंत्र, संविधान और युवाओं के संघर्ष की हुई जीत : मेवा सिंह
जिलाध्यक्ष मेवा सिंह ने कहा कि यह जीत केवल छात्रों की जीत नहीं है, बल्कि यह लोकतंत्र, संविधान और युवाओं के संघर्ष की जीत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा देश के युवाओं और छात्रों की आवाज को बुलंद किया है और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष किया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने छात्रों से जुड़े मुद्दों को संसद से लेकर सड़क तक मजबूती से उठाया। कांग्रेस ने हमेशा ही शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त अनियमितताओं, छात्रों के भविष्य से जुड़े सवालों और युवाओं के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ लगातार आवाज उठाई है।




फोटो 33
आजाद समाज पार्टी व भीम आर्मी ने सौंपा ज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जंतर-मंतर प्रकरण पर शनिवार को आजाद समाज पार्टी व भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने जमकर रोष जाहिर किया। तहसीलदार के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। पार्टी अध्यक्ष संजीव आंबेडकर, राजू वेद, मनोज भाटिया, भीम आर्मी के जिला उपाध्यक्ष नौशाद अली व अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि इस पूरे प्रकरण की जांच करते हुए दोषियाें के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। भविष्य में परीक्षाएं लीक न हो, इसके लिए कड़ी व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed