फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   A campaign was launched in the subdivision city to remove encroachment

Kurukshetra News: अतिक्रमण हटाने के लिए उपमंडल के शहर में चलाया गया अभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
A campaign was launched in the subdivision city to remove encroachment
पिहोवा। उपमंडल अधिकारी नागरिक कपिल कुमार ने कहा कि उपमंडल पिहोवा में यातायात व्यवस्था को सुचारू ढंग से चलाने व आमजन को जाम से निजात दिलाने के लिए नगरपालिका के सहयोग से अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत पिहोवा के ब्राह्मण मिष्ठान भंडार से लेकर सरस्वती चैक तक अभियान चलाया गया।
विज्ञापन


एसडीएम कपिल कुमार ने कहा कि उपमंडल पिहोवा में अतिक्रमण हटाने व प्लास्टिक पॉलिथीन और कचरे के ढेर लगाने पर सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत अतिक्रमण लगाने वाले दुकानदारों के कुल 61 चालान काटे गए। जुर्माने की राशि के तहत 100 से 500 रुपये तक जुर्माना लगाया गया, जिसकी कुल राशि 11 हजार 700 रुपये नगर पालिका पिहोवा द्वारा वसूली गई। इस मौके पर नगर पालिका सचिव मोहनलाल, मीनाक्षी, एमी, जेई, दरोगा बलराम, बलकार सिंह, लखविंदर, अमन, माल्टा राम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed