फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   A brother and sister were duped of lakhs of rupees on the pretext of getting them visas to study abroad.

Kurukshetra News: विदेश में पढ़ाई के लिए वीजा दिलाने का झांसा देकर भाई-बहन से लाखों की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 03:58 AM IST
विज्ञापन
A brother and sister were duped of lakhs of rupees on the pretext of getting them visas to study abroad.
कुरुक्षेत्र/लाडवा। विदेश में पढ़ाई के लिए वीजा दिलाने का झांसा देकर गोबिंदगढ़ निवासी एक परिवार के साथ लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने सगे भाई-बहन को कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका भेजने का वादा कर उनके पिता से लाखों रुपये ऐंठ लिए। शिकायतकर्ता की बेटी को कनाडा भेजा गया लेकिन बेटे को विदेश भेजने के बहाने बार-बार झूठे वादे किए गए। मामले का खुलासा तब हुआ, जब आरोपियों ने न तो बेटे को विदेश भेजा और न ही दी गई राशि वापस की। पीड़ित पिता की शिकायत पर लाडवा थाने में दो आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सोम प्रकाश ने लाडवा थाने में शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि इमिग्रेशन सेंटर संचालक हरपाल सिंह और उसके भाई अमित कुमार ने उनकी बेटी अनुराधा और बेटे प्रभात को स्टडी वीजा पर कनाडा या ऑस्ट्रेलिया भेजने का वादा किया। आरोपियों ने प्रति व्यक्ति 18 लाख रुपये की मांग की। सोम प्रकाश ने विश्वास में आकर नकद और बैंक ट्रांसफर के माध्यम से अलग-अलग किश्तों में 26 लाख रुपये का भुगतान किया।
विज्ञापन

सोम प्रकाश ने बताया कि नवंबर 2022 में आरोपियों ने बेटी के लिए 18 लाख रुपये का खर्च बताकर दस्तावेज लिए और 24 नवंबर 2022 को 15 हजार रुपये फाइल खर्च के नाम पर गूगल-पे के जरिये लिए। इसके बाद 9.5 लाख रुपये लेकर उसे कनाडा भेज दिया गया। प्रभात को कनाडा भेजने के लिए सोम प्रकाश ने 10 लाख रुपये का पर्सनल लोन लिया और नौ लाख रुपये नकद दिए। फरवरी 2024 में आरोपियों ने वीजा आने का झांसा देकर 4.5 लाख रुपये नकद और मार्च 2024 में पांच लाख रुपये आरटीजीएस के जरिये लिए। अप्रैल 2024 में यूपीआई के माध्यम से 80 हजार रुपये और 35 हजार रुपये का अतिरिक्त भुगतान करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोम प्रकाश ने बताया कि जब प्रभात का कनाडा वीजा रिजेक्ट हुआ, तो आरोपियों ने उसे अमेरिका भेजने का झांसा दिया और अतिरिक्त राशि की मांग की। सोम प्रकाश ने वीजा आने के बाद बाकी राशि देने की बात कही लेकिन आरोपियों ने धमकी देना शुरू कर दिया। उन्होंने सोम प्रकाश की बेटी को कनाडा से डिपोर्ट कराने की धमकी भी दी। परेशान होकर सोम प्रकाश ने स्थानीय पुलिस को शिकायत दी लेकिन आरोपियों ने दोबारा वीजा लगवाने का भरोसा देकर उन्हें टालने की कोशिश की। अंत में आरोपियों के अपनी बात से मुकरने पर सोम प्रकाश ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी। इसके आधार पर लाडवा थाने में हरपाल सिंह और अमित कुमार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(4) और 318(4) के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया।

मामले की जांच जारी है, आरोपी जल्द होंगे काबू : जगदीश
लाडवा थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है। पीड़ित पक्ष की ओर से दिए गए सबूतों की भी जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को भी काबू कर लिया जाएगा। उन्होंने अपील की है कि विदेश भेजने के नाम पर लुभावने वादों पर विश्वास करने से पहले इमिग्रेशन सेंटरों की विश्वसनीयता की जांच करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed