फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   A bridge will be built on Markanda river in Harigarh Bhorakh at a cost of Rs 7 crore 65 lakhs.

Kurukshetra News: हरिगढ़ भौरख में मारकंडा नदी पर सात करोड़ 65 लाख से बनेगा पुल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Oct 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
A bridge will be built on Markanda river in Harigarh Bhorakh at a cost of Rs 7 crore 65 lakhs.
पिहोवा। राज्यमंत्री संदीप सिंह ने हरिगढ़-भौरख गांव के निकट मारकंडा नदी पर सिंचाई विभाग की ओर से बनाए जाने वाले पुल का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने विधिवत रूप से पूजा अर्चना में ग्रामीणों के साथ हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस पुल के निर्माण के लिए सात करोड़ 65 लाख रुपए के बजट की मंजूरी दी थी। संदीप सिंह ने कहा कि इस पुल के बनने से आसपास के दर्जनों गांवों को फायदा होगा। यह गांव सीधे इस्माईलाबाद से कनेक्ट होंगे। पुल के बनने से जोधपुर, जंधेड़ी, मंदाडो, पटेल नगर, टिकरी, बालापुर, दानीपुर, छपरा, इस्माईलाबाद व जैतपुरा आदि गांवों के ग्रामीणों को फायदा होगा।
विज्ञापन


राज्यमंत्री ने कहा कि पुल को बनाने की मांग पिछले 20 वर्ष से उठाई जा रही थी। यह केवल एक गांव से दूसरे गांव में जाने का रास्ता ही नहीं, बल्कि इस क्षेत्र की उम्मीदों को उड़ान देने का पुल भी है। उन्होंने बताया कि कुछ कमियों के कारण यहां पुल के स्थान पर रैंप बनाया जा रहा था। तब उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल और सिंचाई विभाग के अधिकारियों से मिलकर उन्हें बताया कि रैंप से इस क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति पैदा होगी। इसलिए यहां पुल का निर्माण जरूरी है। जिसे देखते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस पुल के निर्माण के लिए उक्त बजट स्वीकृत किया था। पुल बनने से ये सभी गांव अंबाला हिसार राजमार्ग से भी जुड़ेंगे। सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता गुरविंदर सिंह दयोल ने बताया कि पुल का निर्माण कार्य एक वर्ष में पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

इसके लिए एनआईटी से डिजाइन बनवाया गया है। ग्रामवासियों ने 20 वर्ष पुरानी मांग को पूरा करने पर राज्यमंत्री संदीप सिंह व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर सिंचाई विभाग के एसडीओ राकेश कंबोज, जेई अमित, नवीन, विक्रम, ग्रामीण सुभाष सैनी, कमल भौरख, दर्शन सैनी, सुरेंद्र, नराता राम सैनी, फकीरिया राम, जगीर सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed