फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   A big crisis can be averted by meditating on God: Anil Shastri

ईश्वर का ध्यान लगाने पर टल जाता है बड़ा संकट : अनिल शास्त्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
A big crisis can be averted by meditating on God: Anil Shastri
कुरुक्षेत्र। आरके एन्क्लेव पटियाला बैंक कॉलोनी में श्री गो गीता गायत्री सत्संग सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा शनिवार को भी जारी रहा। भागवत प्रवक्ता वेदाचार्य अनिल शास्त्री ने कहा कि मनुष्य चाहता है कि उसकी सभी इच्छाएं पूर्ण हों लेकिन संसार के किसी भी प्राणी की सभी इच्छा कभी पूरी नहीं हुई है। एक इच्छा की पूर्ति होने के बाद स्वत: दूसरी इच्छा खड़ी हो जाती है। और यही दुख का कारण है।
विज्ञापन

कथावाचक अनिल शास्त्री ने कहा कि जब तक इच्छाओं का दमन नहीं होगा तब तक हम परमात्मा की और अग्रसर नहीं हो सकते। वेदाचार्य अनिल शास्त्री ने कहा कि जितना सांसारिक चीजों में मोह माया बढ़ता जाएगा, उतना ही हम परमात्मा से दूर होते चले जाएंगे। अंत जीवन में परमात्मा प्राप्ति की इच्छा करने वाले लोगों को पहले अपनी इच्छाओं का दमन करना चाहिए और मनुष्य को अपनी इंद्रियों को बस में रखना चाहिए। वेदाचार्य अनिल शास्त्री ने कहा कि अगर मनुष्य को अपने अंदर कुछ विशेषता दिख रही है तो समझिए यह शरणागति और ईश्वर की प्राप्ति में बाधक है। जब तक मनुष्य को अपने बल का अभिमान रहता है तब तक वह भगवान के शरण में नहीं आ सकता।
विज्ञापन

ईश्वर के शरणागति होने पर मनुष्य सदा के लिए निर्भय हो जाता है। ईश्वर का ध्यान लगाने पर बड़े से बड़ा संकट टल जाता है। कथा के अवसर पर आचार्य रंगनाथ शास्त्री, उमेश साहनी, रिंकू शाक्या,वीरेंद्र बराङ, अर्जुन पासवान, सुनील कुमार, दिलीप राय, बाबू राम, प्रभु दयाल पासी, कमलेश शाक्या, किरण, गीता, अरुणा, सरोज, फूलवती, रोशनी, वंदना, सहित काफी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed