{"_id":"686adf7f9904fe065108dd89","slug":"a-bicycle-rally-was-organised-in-lotus-green-city-under-the-fit-india-movement-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-138390-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: फिट इंडिया मूवमेंट के तहत लोटस ग्रीन सिटी में निकाली साइकिल रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: फिट इंडिया मूवमेंट के तहत लोटस ग्रीन सिटी में निकाली साइकिल रैली
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। साइकिल रैली को हरी झंडी दिखा रवाना करने के दौरान जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार। विज्
कुरुक्षेत्र। लोटस ग्रीन सिटी से फिट इंडिया मूवमेंट के तहत साइकिल रैली निकाली गई, जिसे जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने हरी झंडी देकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को साइकिलिंग को अपने जीवन की दिनचर्या में शामिल करना होगा जो व्यक्ति रोजाना साइकिलिंग करेगा, वह हमेशा स्वस्थ रहेगा। क्योंकि देश की तरक्की के लिए हर व्यक्ति का स्वस्थ होना जरूरी है।
यह साइकिल रैली लोटस ग्रीन सिटी से, द्रोणाचार्य चौक, शहीद उधम सिंह, सर्किट हाउस से जिंदल चौक से होते हुई साई कुरुक्षेत्र पर संपन्न हुई। खेल अधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि देश का प्रत्येक नागरिक अपने स्वास्थ्य की चिंता करते हुए साइकिलिंग या अन्य खेलों की तरफ आगे बढ़ेगा तो निश्चित देश के नागरिक स्वस्थ होंगे और स्वस्थ होकर देश की तरक्की में अपना योगदान दे सकेगा। साइकिल रैली को लेकर युवाओं के उत्साह देखा जा रहा है। साई की तरफ से इस प्रकार के कार्यक्रमों का निरंतर आयोजन किया जाएगा।
सेवानिवृत हॉकी कोच गुरविंदर सिंह ने कहा कि साई की तरफ से समय-समय पर आयोजित कार्यक्रमों से युवा पीढ़ी को एक नया मंच मिल रहा है। इस मौके पर साई के सीनियर कोच कुलदीप सिंह वडैच, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी डाॅ. नरेंद्र सिंह, सेवानिवृत्त चीफ हाकी कोच गुरविंद्र सिंह, सेवानिवृत्त डीएसओ यशवीर सिंह, समाजसेवी बलराज सिंह ग्रेवाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।