{"_id":"680bf548358d105b5b0bc7f6","slug":"998-complaints-of-samadhan-shivir-are-still-pending-and-899-have-been-rejected-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-134750-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: समाधान शिविर की 998 शिकायतें अभी पेंडिंग और 899 की गई रिजेक्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: समाधान शिविर की 998 शिकायतें अभी पेंडिंग और 899 की गई रिजेक्ट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित बैठक में शुक्रवार को समाधान शिविरों में आईं शिकायतों की समीक्षा की गई। अतिरिक्त उपायुक्त सोनू भट्ट ने कहा कि शिविर में आने वाली शिकायतों का समाधान करने के बाद उनकी रिपोर्ट को ऑनलाइन अपडेट करवाने की जिम्मेदारी संबंधित विभागाध्यक्ष की है।
शिकायत का समाधान करने के बाद कई विभागों की रिपोर्ट ऑनलाइन पोर्टल पर पेंडिंग में आती है जो जिला की समाधान स्थिति पर विपरीत असर दिखाती है। उन्होंने सभी विभागों के एचओडी को इस विषय को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए। शिविर में 5172 शिकायतें प्राप्त हुई थी। इसमें 998 शिकायतें पेंडिंग हैं, 3078 शिकायतों का समाधान किया गया, 899 शिकायतें रिजेक्ट कर दी गई, 122 शिकायतों को रि-ओपन किया गया है। इस शिकायतों के समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।