{"_id":"686c21d6197739a41e0fd385","slug":"92-students-of-the-first-merit-list-of-ba-in-iihs-got-their-documents-verified-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-138447-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: आईआईएचएस में बीए के पहली मेरिट लिस्ट के 92 विद्यार्थियों ने सत्यापित कराए दस्तावेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: आईआईएचएस में बीए के पहली मेरिट लिस्ट के 92 विद्यार्थियों ने सत्यापित कराए दस्तावेज
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बीए की पहली मेरिट लिस्ट के विद्यार्थी दस्तावेज सत्यापित करवाते हुए। स्वयं
- फोटो : mathura
फोटो 23
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड एंड ऑनर्स स्टडीज में सोमवार को बीए में दाखिला के लिए काउंसलिंग का आयोजन किया गया, जिसमें 200 में से 92 विद्यार्थियों के दस्तावेज सत्यापित किए गए। मंगलवार को 200 तक के विद्यार्थियों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी, इसके बाद विद्यार्थियों को 9 जुलाई तक फीस जमा करा दाखिला सुनिश्चित कराना होगा।
प्राचार्य प्रो. रीटा ने बताया कि बीए के लिए ऑल इंडिया जनरल कैटेगरी (106.2 प्रतिशत से 100 प्रतिशत तक), ऑल इंडिया ईडब्ल्यूएस कैटेगरी (99.8 प्रतिशत से 99 प्रतिशत तक) तथा हरियाणा जनरल कैटेगरी (99.8 प्रतिशत से 92 प्रतिशत तक) वाले 200 क्रम संख्या तक वाले विद्यार्थी शामिल हुए। 201 से आगे वाले अभ्यर्थियों को फिजिकल काउंसलिंग के लिए 8 जुलाई को कमरा नंबर 26 में सुबह नौ बजे अपने संबंधित मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा। काउंसलिंग में आईआईएचएस के शिक्षकों बीए प्रवेश समिति संयोजक प्रो. निरुपमा भट्टी सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
कुवि में यूजी तथा इंटीग्रेटेड प्रोग्राम की मेरिट लिस्ट 10 को और पीजी प्रोग्राम की 14 जुलाई को लगेगी
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के यूजी तथा इंटीग्रेटेड प्रोग्राम की मेरिट लिस्ट 10 जुलाई को लगाई जाएगी। लोक संपर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि बीए मास कम्युनिकेशन, बीएससी (ग्राफिक्स और एनिमेशन), बीएससी (मल्टीमीडिया), बीएससी (प्रिंटिंग और पैकेजिंग टेक), बीबीए (ऑनर्स), एमबीए पांच वर्षीय एकीकृत कार्यक्रम, बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट और कैटरिंग टेक्नोलॉजी (बीएचएम और सीटी), बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स (बीएफए), मास्टर ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स (एमपीए) (ऑनर्स) पांच वर्षीय एकीकृत कार्यक्रम, बीए एलएलबी (ऑनर्स) पांच वर्षीय एकीकृत कार्यक्रम, एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम (आईटीईपी)-बीए बीएड-बीएससी बीएड-बीकॉम बीएड (चार वर्षीय) प्रोग्राम की पहली सूची 10 जुलाई को लगाई जाएगी। दाखिले के लिए 11 जुलाई तक फीस व मूल दस्तावेजों का सत्यापन करवाना होगा। पीजी प्रोग्राम की मेरिट लिस्ट 14 जुलाई को लगाई जाएगी।
विज्ञापन
दाखिला प्रक्रिया में छात्रों की मदद के लिए डीएसओ ने लगाया हेल्प डेस्क
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के आईआईएचएस में दाखिला लेने आए छात्रों की सहायता के लिए डिप्राइव्ड स्टूडेंट्स आर्गेनाइजेशन (डीएसओ) की ओर से हेल्प डेस्क लगाया गया, जिसके माध्यम से विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए अलग-अलग हिस्सों से आ रहे विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है। अध्यक्ष सनी नैना ने बताया कि दाखिले की मेरिट ऊंची जाने से प्रतिस्पर्धा काफी बढ़ गई है। वरिष्ठ छात्र नेता साहिल बडसीकरी ने बताया कि प्रशासन ने मेरिट लिस्ट को दो भागों में बांटकर भीड़ कम करने की कोशिश की है, लेकिन कुछ छात्र जानकारी के अभाव में गलत समय पर पहुंच रहे हैं। ऐसे छात्रों को हेल्प डेस्क के माध्यम से सही दिशा दी जा रही है। इस मौके पर मंगलेश, करण सिंह, प्रदीप टाक, अमनदीप, कार्तिक, प्रीति, अभिषेक सहित अन्य साथी मौजूद रहे।
एप्लाइड जियोलॉजी की परीक्षा देने पहुंचे महज 23 परीक्षार्थी
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में दाखिला के लिए चल रही प्रवेश परीक्षा में सोमवार को महज 23 परीक्षार्थियों ने एमएससी एप्लाइड जियोलॉजी की प्रवेश परीक्षा दी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने बताया कि एमएससी एप्लाइड जियोलॉजी की प्रवेश परीक्षा सुबह 10 बजे आयोजित की गई। इसमें 33 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिसमें से 23 परीक्षार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की। यह परीक्षा कम्युनिटी सेंटर परीक्षा केंद्र में संचालित हुई। केंद्र पर अधीक्षक व पर्यवेक्षक की भी नियुक्ति की गई ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। उन्होंने बताया कि अंतिम दिन मंगलवार को दो कोर्स की परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा, जिनमें बीएड स्पेशल एजुकेशन व मास्टर इन लाइब्रेरी साइंस (दो वर्षीय) की परीक्षाएं शामिल हैं। इन परीक्षाओं के लिए 309 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया, जोकि कम्युनिटी सेंटर व लॉ संस्थान में संचालित की जाएगी।