फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   नवरात्र के पहले दिन मां भद्रकाली के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्घालु

नवरात्र के पहले दिन मां भद्रकाली के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्घालु

Wed, 10 Apr 2019 02:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2019 02:19 AM IST
विज्ञापन
नवरात्र के पहले दिन मां भद्रकाली के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्घालु

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नवरात्र के पहले दिन शनिवार सुबह मां भगवती के जयकारों के साथ श्रीदेवीकूप मां भद्रकाली शक्तिपीठ के कपाट खुले। माता के दर्शनों के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतारें लग गईं। देसी-विदेशी फूलों से सजा मां के दरबार का दर्शन कर भक्तों ने मां जयकारे लगाए। देर रात तक मंदिर में पूजा अर्चना, मन्नत का धागा बांधने और धातु और मिट्टी के घोड़े चढ़ाने के लियेकतारें लगी रहीं।

चैत्र नवरात्र के पहले ही दिन शनिवार सुबह से ही भारी संख्या में श्रद्धालु शक्तिपीठ पहुंचे और मां भद्रकाली का दर्शन किया। मंदिर में दुर्गा के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री का पूजन किया गया। पीठाध्यक्ष पंडित सतपाल शर्मा ने मां के प्रथम स्वरूप की महिमा का वर्णन विस्तार से सुनाया। इस मौके पर विशेष रूप से पहुंचे महेश वर्मा ने परिवार सहित भद्रकाली पूजन में हिस्सा लिया। वहीं पहले नवरात्र पर भजन संध्या में जतिन शर्मा एंड पार्टी के कलाकारों ने मां दुर्गा की भेंटों से वातावरण भक्तिमय बना दिया। दोपहर को मंदिर में भंडारे की सेवा नरेंद्र शर्मा एवं सुरेंद्र शर्मा द्वारा की गई। प्रात:कालीन और सायंकालीन महाआरती में भी श्रद्धालुओं की खासी भीड़ रही। शाम की महाआरती के दौरान तो भक्तों की भारी उमड़ पड़ी। इस मौके पर 505 पवित्र ज्योतों के साथ श्रद्घालुओं ने मां का पूजन किया।
विज्ञापन


मंदिर में चौकस रहे सुरक्षा इंतजाम
मंदिर के पीठाध्यक्ष पंडित सतपाल शर्मा ने बताया कि श्रद्धालुओं की मदद के लिए मां भद्रकाली महिला मंडल और मां भद्रकाली सेवक मंडल की मंदिर में तैनाती की गई। इसके अलावा मंदिर प्रबंधक कमेटी ने पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे का भी इंतजाम किया। महिला श्रद्घालुओं की सुरक्षा का खास ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



दुर्गाष्टमी पर सरदूर सिकंदर करेंगे जगराता
मंदिर में 20 अप्रैल तक नवरात्रि अन्नपूर्णा भंडारा चलेगा। जबकि 12 अप्रैल तक नवरात्रि व्रत भंडारा भी लगाया गया है। शक्तिपीठ परिसर में स्वच्छता अभियान का संदेश भी दिया जा रहा है। मंदिर में रोजाना रात को अलग अलग भजन पार्टियां भजन संध्या करेंगी। इसके अलावा दुर्गाष्टमी 13 अप्रैल को विश्वविख्यात गायक सरदूर सिकंदर मां भगवती का जगराता करेंगे। रामनवमी पर कन्या पूजन के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed