Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   केयू के इतिहास विभाग में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का समापन

केयू के इतिहास विभाग में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का समापन

Sat, 09 Mar 2019 01:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
केयू के इतिहास विभाग में दो दिवसीय  अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का समापन

विज्ञापन
ताकतवर होकर भी नैतिक राष्ट रहा है भारत
- बंगलादेश के प्रसिद्घ इतिहासकार डॉ. जिया-उल-हक-शेख ने रखे विचार
- विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का समापन
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र । अंतरराष्ट्रीय इतिहासकार डॉ. जिया-उल-हक-शेख ने कहाकि महात्मा गांधी के विचार व सिद्धांत विभिन्न देशों के अंतरराष्ट्रीय संबंधों के विषय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके विचारों की वजह से ही भारत शक्तिशाली राष्ट्र होते हुए भी उपनिवेशवादी प्रवृति से दूर रहकर नैतिक राष्ट्र होने का प्रमाण देता है।
वो शुक्रवार को विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती वर्ष पर आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। समापन सत्र के मुख्यअतिथि जयपुर के जगन्नाथ विश्वविद्यालय, जयपुर के कुलपति प्रो. एमएम गोयल व विशिष्ठ अतिथि के रूप में इतिहासकार प्रो. मनोहर लाल शर्मा, पूर्व निदेशक गांधी भवन , पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़, सुविख्यात इतिहासकार प्रो. सलिल मिश्रा रहे।
विज्ञापन

प्रो. एमएम गोयल ने अपने संबोधन में कहाकि महात्मा गांधी को आम लोगों का अर्थशास्त्री कहा है। उन्होंने गांधी के सिद्धांत, सत्याग्रह, ट्रस्टीशिप के बारे में शोधार्थियों को बताया । इसके अलावा अहिंसावाद व गीता में महात्मा गांधी के विश्वास के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रो. सलिल मिश्रा ने बताया कि गांधी सक्रिय संत थे। वे हमेशा गतिशीलता का सिद्धांत रखते थे। उन्होंने 19वीं व 20 वी शताब्दी के बीच में अंतर व बदलती परिस्थितियों की बात की, लेकिन गांधी जी की समस्या निवारण की नीति आज भी प्रासंगिक है। मुख्य वक्ता प्रसिद्ध इतिहासकार प्रो. एमएल शर्मा ने गांधी को उत्साही व्यक्तित्व के स्वामी तथा कर्मयोगी कहा तथा गांधी के विचारों की प्रासंगिकता हमेशा बनी रहेगी।

निदेशक प्रो. अमरजीत सिंह ने बताया कि सम्मेलन में देश भर के प्रसिद्ध इतिहासकारों ने इस सम्मेलन में हिस्सा लिया। जबकि गुजरात, आंध्रप्रदेश, केरल, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, दिल्ली, मध्यप्रदेश, बंगाल, राजस्थान, बांग्लादेश और इंग्लैंड से 350 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस अवसर पर प्रो. एसएस सोहेल, प्रो. नाजर सिंह, प्रो. सीपी सिंह, प्रो. मंजू मल्होत्रा, प्रो. कुलबीर सिंह ढिल्लों, डॉ. गोपाल प्रसाद, डॉ. एमएल शर्मा, डॉ. कामराज, डॉ. नीरज, डॉ. अनुराग, डॉ. राजेश रांजा, डॉ. गुरप्रीत, डॉ. धीरज, डॉ. विनोद कुमार, मोना गुलाटी, डॉ. सीमा सिंह, सुमन कुमारी, ज्योति, मोनिका, जगदीश, बिट्टू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed