फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   साई में साईकलिंग, जूडो, हॉकी, एथलेटिक्स, वालीबॉल खेलों की आवासीय और गैर आवासीय के लिए ट्रायल प्रक्रिया 20 से

साई में साईकलिंग, जूडो, हॉकी, एथलेटिक्स, वालीबॉल खेलों की आवासीय और गैर आवासीय के लिए ट्रायल प्रक्रिया 20 से

Thu, 14 Feb 2019 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
साई में साईकलिंग, जूडो, हॉकी, एथलेटिक्स, वालीबॉल खेलों की आवासीय और गैर आवासीय के लिए ट्रायल प्रक्रिया 20 से

विज्ञापन
फोटो 25

साई में राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों की हो सकेगी सीधी भर्ती
- 20 से 22 फरवरी के बीच होगा खिलाड़ियों का चयन
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र । भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण (साई) के कुरुक्षेत्र के केंद्र प्रभारी गुरविंद्र सिंह ने कहा कि भारतीय खेल प्राधिकरण की आवासीय और गैर आवासीय योजना के तहत साइकलिंग, जूडो, हॉकी, एथलेटिक्स व वालीबॉल खेलों में राष्ट्रीय स्तर पर पहले तीन और राज्यस्तर में पहले 2 स्थानों पर आने वाले खिलाड़ी को सीधा प्रवेश दिया जा सकता है। इन खेलों के लिए ट्रायल प्रक्रिया 20 से 22 फरवरी तक इस केंद्र में शुरू होगी।

मालूम हो कि साई के केंद्र में आवासीय योजना के तहत चयनित खिलाड़ियों को भोजन, आवास, चिकित्सा, बीमा, खेल सामग्री, खेल किट व प्रशिक्षण आदि की सारी सुविधाएं निशुल्क मुहैया करवाई जाती है। चयन प्रक्रिया में साइकिलिंग के लिए 12 से 18 वर्ष तक के आयु वर्ग के आवासीय व गैर आवासीय लड़के, जूडो के लिए 12 से 18 वर्ष के आयु, हॉकी के लिए 10 से 14 वर्ष तथा वालीबॉल के लिए 10 से 14 वर्ष तक के आयु वर्ग के खिलाड़ियों को शामिल किया जाएगा। इसके अलावा एथलेटिक्स की गैर आवासीय योजना में ं12 से 18 वर्ष की आयु के लड़के-लड़कियों का चयन किया जाएगा। व्यक्तिगत व राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिताओं के पहले तीन स्थान पर रहने वाले विजेता और अपने राज्य में पहले दो स्थान विजेता को सीधे प्रवेश दिया जा सकता है। इस तरह के खिलाड़ियों को 20 फरवरी तक केंद्र में अपने शैक्षणिक एवं खेल प्रतियोगिताओं के प्रमाण पत्र के साथ मेडिकल फिटनेस प्रमाण, रिहायशी प्रमाण-पत्र और उनकी सत्यापित फोटो प्रतियां के साथ दो पासपोर्ट साइज व फोटोग्राफ लेकर आना होगा। इस मौके पर सतपाल सिंह, कुलदीप सिंह वडैच सहित अन्य प्रशिक्षक व अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed