फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   देश में बनेगा गैर भाजपा व गैर कांग्रेस दलों का तीसरा मोर्चा , मायावती होंगी प्रधानमंत्री: अभय

देश में बनेगा गैर भाजपा व गैर कांग्रेस दलों का तीसरा मोर्चा , मायावती होंगी प्रधानमंत्री: अभय

Thu, 03 May 2018 12:40 AM IST
Updated Thu, 03 May 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
देश में बनेगा गैर भाजपा व गैर कांग्रेस दलों का तीसरा मोर्चा , मायावती होंगी प्रधानमंत्री: अभय
भाजपा और कांग्रेस को छोड़ बनेगा तीसरा मोर्चा, मायावती होंगी प्रधानमंत्री : अभय चौटाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। बसपा प्रमुख मायावती के नेतृत्व में देश में भाजपा और कांग्रेस को छोड़कर अन्य दलों का तीसरा मोर्चा बनेगा। मायावती देश की अगली प्रधानमंत्री होंगी। यह घोषणा हरियाणा के नेता प्रतिपक्ष व वरिष्ठ इनेलो नेता अभय चौटाला ने कुरुक्षेत्र के रेलवे रोड स्थित एक निजी होटल में पत्रकार सम्मेलन में की। इससे पहले गठबंधन होने के पश्चात दोनों दलों की प्रदेश कार्यकारिणियों की बैठक हुई, जिसमें इस पत्रकार वार्ता में इनेलो प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा, बसपा के चंडीगढ़, पंजाब व हरियाणा बसपा प्रभारी डॉ. मेघराज सिंह, बसपा प्रदेशाध्यक्ष प्रकाश भारती, पूर्व संसदीय सचिव रामपाल माजरा, बसपा नेता डॉ. बलदेव सिंह, इनेलो प्रवक्ता प्रवीण आत्रेय सहित दोनों दलों के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। दोनों दलों के कार्यकर्ताओं ने गठबंधन को और अधिक मजबूत बनाते हुए ओमप्रकाश चौटाला के नेतृत्व में हरियाणा में गठबंधन की सरकार और मायावती को प्रधानमंत्री के पद पर बैठाने का संकल्प लिया।
इस मौके पर गठबंधन ने 6 प्रस्ताव पारित किए। जिसमें प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चिंता व्यक्त की गई। एक अन्य प्रस्ताव पारित करके आगजनी से गेहूं की फसल जलने पर उसका मुआवजा देने और किसानों के कर्ज का ब्याज माफ करने की मांग की गई। 2 अप्रैल को भारत बंद के दौरान अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों पर बनाए गए मुकदमे वापस लेने और किसानों पर दिल्ली आंदोलन के दौरान दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की गई। इतना ही नहीं डीजल, पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर रोक लगाने, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को तुरंत प्रभाव से भंग करके आयोग द्वारा की गई भर्तियों की जांच सीबीआई से करवाने का प्रस्ताव भी पास किया गया।
विज्ञापन

बैठक में राष्ट्रमंडल खेलों में मेडल जीतने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों का प्रदेश सरकार द्वारा अपमान करने की निंदा की गई। अभय चौटाला ने कहा कि आयोग के कर्मचारियों और दलालों को तो गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन उनके सरगना को सरकार ने क्लीन चिट दे दी है। एसवाईएल के मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद भी आज तक प्रदेश सरकार ने एसवाईएल का पानी लाने के लिए कोई प्रयास नहीं किया। इसे लेकर एक मई को भिवानी में जेल भरो आंदोलन के दौरान सरकार ने कार्यकर्ताओं के लिए बनाई गई खुली जेल में कोई मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं करवाई। उन्होंने कहा कि 4 मई से जिला स्तर पर जेल भरो आंदोलन शुरू होगा। पहला जेल भरो आंदोलन यमुनानगर में चार मई को होगा। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार लिखकर नहीं देगी कि वह मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं करवा सकती तब तक गठबंधन के कार्यकर्ता रिहा नहीं होंगे। जिला स्तरीय आंदोलन के बाद ब्लॉक स्तर पर जेल आंदोलन करने की भी घोषणा की। इनेलो नेता ने सरकार से मांग की कि वे श्वेत पत्र जारी करके बताए कि कितने युवकों को रोजगार दिया गया। चौटाला ने आरोप लगाया कि जो भी भर्ती की जा रही है उनमें आरएसएस के लोगों को नौकरी दी जा रही है। इनेलो की सरकार बनने पर नौकरी के लिए आवेदन करने की कोई फीस नहीं ली जाएगी। एक घर से एक युवक को रोजगार दिया जाएगा। रोजगार से वंचित रहने वालों को 15 हजार रुपये महीना बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गठबंधन से भाजपा व कांग्रेस नेता बौखलाए: मेघराज
बसपा के चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा प्रभारी डॉ. मेघराज सिंह ने कहा कि इनेलो-बसपा में सीटों का बंटवारा तय हो चुका है। चुनाव घोषित होने पर गठबंधन की सीटों का बंटवारा भी घोषित कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह गठबंधन बहुत मजबूत बंधन है, जोकि उत्तर से दक्षिण तक फैलेगा। उन्होंने कहा कि यूपी में बसपा और सपा के गठबंधन ने मोदी और योगी को उपचुनाव में करारी शिकस्त दी थी। इसी प्रकार अन्य प्रदेशों में भी क्षेत्रीय दलों से गठबंधन करके प्रदेशों के साथ देश में भी मायावती के नेतृत्व में गठबंधन की सरकार बनेगी।

ये रहे मौजूद
बैठक के दौरान इनेलो प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ,बसपा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश भारती, पूर्व संसदीय सचिव रामपाल माजरा, बसपा नेता डॉ. बलदेव सिंह , इनेलो प्रवक्ता प्रवीण आत्रेय, इनेलो के वरिष्ठ नेता अश्वनी दत्ता, जिला इनेलो प्रधान कुलदीप सिंह मुलतानी, बसपा जिला प्रधान मान सिंह, युवा इनेलो जिला प्रधान सुनील राणा, इनसो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जसविंद्र खैरा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed