{"_id":"5a429d664f1c1bce408bf644","slug":"91514315110-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन रही बैंकों की छुट्टी, खाली हुए अधिकतर एटीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन रही बैंकों की छुट्टी, खाली हुए अधिकतर एटीएम
Updated Wed, 27 Dec 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
बैंकों की लगातार तीन दिन छुट्टी रहने की वजह से अधिकतर एटीएम मंगलवार तक खाली हो गए। एटीएम से पैसे लेने के लिए लोग दर-दर भटकते रहे। शनिवार से लेकर सोमवार तक बैंकों में अवकाश रहा। इसके चलते लोग बैंक सेवाओं का लाभ नहीं उठा पाए। बैंक बंद होने के चलते पहले दो दिन में ही अधिकतर एटीएम खाली हो गए। सोमवार को भी छुट्टी होने के कारण बैंक एटीएम में पैसे नहीं डल पाए। इससे मंगलवार को भी एटीएम से उपभोक्ताओं को पैसे नहीं मिले। उन्हें दर-दर भटकना पड़ा।
सेक्टर-7 निवासी नाबो देवी ने बताया कि वह शहर के करीब आधा दर्जन एटीएम पर पहुंची, लेकिन उन्हें कहीं भी पैसे नहीं मिले। सेक्टर-3 निवासी राजकुमार का कहना था कि वह सेक्टर-3 से लेकर जिला सचिवालय की एसबीआई ब्रांच के साथ स्थित एटीएम तक चक्कर लगाते रहे, लेकिन उन्हें किसी भी एटीएम में पैसे नहीं मिले। उन्हें आज पैसे की सख्त जरूरत थी, लेकिन पैसे न मिलने से उन्हें परेशानी हुई। पंजाब नेशनल बैंक के एलडीएम हरि सिंह गुमरा का कहना है कि तीन दिन लगातार छुट्टी रहने की वजह से एटीएम में पैसे नहीं डल पाए। मंगलवार को तीन दिन बाद बैंक खुले हैं। इस दिन भी पैसे डालने की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई होगी। इस वजह से उपभोक्ता परेशान हुए। बुधवार सुबह सभी खाली एटीएम में पैसे डलवा दिए जाएंगे।