फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   महाभारत पर आधारित चित्रकला प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन

महाभारत पर आधारित चित्रकला प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन

Mon, 27 Nov 2017 12:10 AM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
महाभारत पर आधारित चित्रकला प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन
महाभारत पर आधारित चित्रकला प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। हरियाणा कला परिषद् मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर गीता जयंती के उपलक्ष्य में विभिन्न स्थानों पर चित्रकला प्रदर्शनी आयोजित कर जन-जन तक गीता का संदेश पहुंचा रहा है। इसमें ललित कला अकादमी, दिल्ली के सहयोग से देश के प्रसिद्ध चित्रकारों द्वारा तैयार लगभग 108 चित्रों को प्रदर्शित किया जा रहा है।

गत दिवस श्रीकृष्ण संग्रहालय की कलादीर्घा में प्रदर्शित की गई चित्रकला प्रदर्शनी दर्शकों को लुभा रही है। इससे पूर्व भी हरियाणा कला परिषद् ने सैनिक स्कूल कुंजपुरा और मैक की कलादीर्घा में प्रदर्शनी लगाई थी। श्रीकृष्ण संग्रहालय में आयोजित तीन दिवसीय चित्रकला प्रदर्शनी का उद्घाटन हरियाणा कला परिषद् के उपाध्यक्ष सुदेश शर्मा ने किया। इस मौके पर मैक के अतिरिक्त मुख्य सलाहकार संजय भसीन, श्रीकृष्ण संग्रहालय के क्यूरेटर राजेंद्र सिंह राणा, बलवान सिंह उपस्थित रहे। पहले दिन बड़ी संख्या में लोगों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। मैक की ललित कला समन्वयक सीमा काम्बोज की देखरेख में आयोजित इस प्रदर्शनी में आम लोगों के साथ ही स्कूली विद्यार्थी भी पहुंचे। इस अवसर पर अमरिक सिंह, मैक से विकास शर्मा, मनोज कुमार, अनुज, हीरालाल, अनिल कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed