फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   गीता महोत्सव का अंतरराष्ट्रीय दर्जा देना सरकार का ऐतिहासिक निर्णय: बेदी

गीता महोत्सव का अंतरराष्ट्रीय दर्जा देना सरकार का ऐतिहासिक निर्णय: बेदी

Tue, 21 Nov 2017 12:31 AM IST
Updated Tue, 21 Nov 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
गीता महोत्सव का अंतरराष्ट्रीय दर्जा देना सरकार का ऐतिहासिक निर्णय: बेदी
राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने ब्रह्म सरोवर पर सुर संध्या कार्यक्रम का किया शुभारंभ
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि राज्य सरकार ने गीता महोत्सव के राष्ट्रीय समारोह को अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का दर्जा देकर एक ऐतिहासिक निर्णय लिया। इस निर्णय से कुरुक्षेत्र का नाम पूरे विश्व के पटल पर चमकने लगा है। राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी सोमवार को देर सायं ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग में सुर संध्या कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि के रूप में बोल रहे थे। इससे पहले राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी, उपायुक्त सुमेधा कटारिया, केडीबी के मानद सचिव अशोक सुखीजा, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की मुख्य कार्यकारी अधिकारी पूजा चांवरिया, भाजपा के जिला अध्यक्ष धर्मबीर मिर्जापुर ने दीप शिखा प्रज्ज्वलित कर विधिवत रूप से सूर संध्या कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान राज्यमंत्री ने भजन गायक योगेश्वर जोशी व अन्य कलाकारों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इसके अलावा वाल पेंटिंग में प्रथम आने वाली टीम के सदस्य चंद्रीमा, निखिल यादव, ऋष्भ को 25 हजार रुपये की ईनाम राशि देकर सम्मानित किया और दूसरे स्थान पर आने वाली टीम को 15 हजार तथा तीसरे स्थान पर आने वाली टीम को 10 हजार रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस सुर संध्या में भजन गायक योगेश्वर जोशी व अन्य कलाकारों ने भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं पर आधारित भजनों को प्रस्तुत कर ब्रह्म सरोवर के पुरुषोत्तमपुरा बाग के माहौल को कृष्ण मय कर दिया। इसके बाद सभी मेहमानों ने ब्रह्म सरोवर की आरती में भाग लिया। इस मौके पर केडीबी सदस्य सौरभ चौधरी व श्याम सुंदर बंसल, निर्णायक मंडल के सदस्य गुरचरण सिंह, वेंकेट एस श्याम व कल्याण जोशी को शाल भेंट कर सम्मानित किया गया।


मुख्य कार्यक्रमों की तैयारियों में नहीं रहनी चाहिए कोई खामी : खंडेलवाल
हरियाणा सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. केके खंडेलवाल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के मुख्य कार्यक्रमों की तैयारियों में कोई खामी नहीं रहनी चाहिए। इसलिए सभी अधिकारी समय रहते तैयारियां पूरी करना सुनिश्चित करेंगे। अतिरिक्त मुख्य सचिव सोमवार को अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2017 में मुख्य कार्यक्रमों की तैयारियों का निरीक्षण करने के उपरांत कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड कार्यालय में अधिकारियों की एक बैठक को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले एसीएस डॉ. केेके खंडेलवाल ने थीम पार्क में 30 नवंबर को 18 हजार बच्चों द्वारा किए जाने वाले वैश्विक गीता पाठ की चल रही तैयारियों का जायजा लिया। इसके उपरांत एसीएस ने तिरुपति बाला जी मंदिर के पास 25 नवंबर से 30 नवंबर तक होने वाले मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के पंडाल की तैयारियों का जायजा लिया और मौके पर ही अधिकारियों को कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed