{"_id":"5a1323db4f1c1ba7668b534c","slug":"91511203803-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 नवंबर को राष्ट्रपति करेंगे अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेस का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 नवंबर को राष्ट्रपति करेंगे अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेस का उद्घाटन
Updated Tue, 21 Nov 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया कि केयू में होने वाली अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में दुनियाभर के विद्वान भाग लेंगे। उन्होंने सोमवार को फैकल्टी लॉन्ज में आयोजित अधिकारियों की बैठक में संगोष्ठी की तैयारियों की समीक्षा की और निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे संगोष्ठी की निदेशिका प्रो. मंजुला चौधरी के निर्देशों का पालन कर तैयारियों को अंतिम रूप दें। इस संगोष्ठी का उद्घाटन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद करेंगे। इस मौके पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. प्रवीण कुमार सैनी और संगोष्ठी की निदेशिका प्रो. मंजुला चौधरी ने इस सेमिनार के लिए बनाई गई कमेटियों के काम की समीक्षा की। उन्होंने कमेटियों के काम पर संतुष्टि जताते हुए लंबित कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि केयू प्रशासन ने संगोष्ठी के सफल आयोजन के लिए 13 कमेटियां गठित की हैं। इनमें मुख्य रूप से पंजीकरण कमेटी, एकोमोडेशन एंड ट्रांसपोर्ट, हॉस्पीटैलिटी, सर्टिफिकेट, मीडिया एंड पीआर, आईटी कमेटी, सुरक्षा, साज-सज्जा, इमरजेंसी, कम्यूनिकेशन, सेनिटेशन सहित कई कमेटियां बनाई हैं।